लाइव न्यूज़ :

प्लेन में एक साथी पैसेंजर पर माइक टाइसन ने जमकर बरसाए मुक्के, सामने आया वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 22, 2022 11:31 IST

दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो प्लेन में बैठे एक साथी पैसेंजर पर जमकर मुक्के बरसाते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में अमेरिकी पुलिस, जेटब्लू एयरलाइन और टायसन के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।1997 में खेले गए एक मैच में टाइसन ने गुस्से में आकर अपने विपक्षी बॉक्सर इवांडर हॉलीफील्ड का कान काट लिया था।

सैन फ्रांसिस्को: अपने जमाने के दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टाइसन को प्लेन में बैठे एक साथी पैसेंजर पर जमकर मुक्के बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। माइक टाइसन का वीडियो देखकर थोड़े आश्चर्यचकित हैं। मगर प्लेन के साथी पैसेंजर की हरकतों के कारण उन्हें गुस्सा आ गया, जिसकी वजह से उन्होंने जमकर मुक्के बरसा दिए।

वीडियो में टाइसन को पैसेंजर के चेहरे पर लगातार मुक्का बरसाते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, टाइसन फ्लोरिडा जाने के लिए प्लेन पर सवार हुए थे। इस प्लेन में बोर्डिंग होने के बाद वो अपनी जगह पर बैठ गए। ऐसे में प्लेन में बैठा एक शख्स उन्हें लगातार परेशान करने लगा। यही नहीं, इस दौरान परेशान करने वाले शख्स का दोस्त प्लेन में इस घटना का वीडियो बनाने लगा। ऐसे में जब माइक टाइसन काफी परेशान हो गए तो उन्होंने उस व्यक्ति को मुक्के मारना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, टायसन फ्लोरिडा के लिए उड़ान भरने से पहले विमान से उतर गए। 

वहीं, इस मामले में अमेरिकी पुलिस, जेटब्लू एयरलाइन और टायसन के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 20 अप्रैल का है। बता दें कि 55 वर्षीय टाइसन अपने गुस्सैल स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं। साल 1997 में खेले गए एक मैच में टाइसन ने गुस्से में आकर अपने विपक्षी बॉक्सर इवांडर हॉलीफील्ड का कान काट लिया था। यही नहीं, माइक टाइसन पर ड्रग्स लेने और रेप के आरोप भी साबित हो चुके हैं। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 

टॅग्स :माइक टायसनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!