लाइव न्यूज़ :

Messi vs Ronaldo clash 2024: एक फरवरी को भिड़ेंगे मेस्सी और रोनाल्डो, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 35 बार भिड़ चुके हैं दोनों दिग्गज, जानें कौन आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 12, 2023 11:50 IST

Messi vs Ronaldo clash 2024: अल हिलाल से 29 जनवरी को और रोनाल्डो की टीम अल नासर से एक फरवरी को होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर के फुटबॉलप्रेमियों को जिस मुकाबले का इंतजार था।लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीमें आमने सामने होंगी।दोनों क्लब शीर्ष पर हैं और रोनाल्डो लीग में सर्वाधिक गोल कर चुके हैं।

Messi vs Ronaldo clash 2024: मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) क्लब ने सोमवार को घोषणा कर दी है। फुटबॉल के दो दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक फरवरी 2024 को भिड़ेंगे। मेस्सी की इंटर मियामी एफसी अपने प्रीसीजन अंतरराष्ट्रीय दौरे के एक हिस्से के रूप में 2024 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अल नासर का सामना करने के लिए तैयार है।

दुनिया भर के फुटबॉलप्रेमियों को जिस मुकाबले का इंतजार था, वह एक फरवरी को सउदी अरब में होगा जब लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीमें आमने सामने होंगी। मेस्सी की टीम इंटर मियामी ने सोमवार को पुष्टि की कि वह सउदी अरब में रियाद सीजन कप खेलेगी। उसका सामना अल हिलाल से 29 जनवरी को और रोनाल्डो की टीम अल नासर से एक फरवरी को होगा।

सउदी प्रो लीग में ये दोनों क्लब शीर्ष पर हैं और रोनाल्डो लीग में सर्वाधिक गोल कर चुके हैं। इंटर मियामी के खेल निदेशक क्रिस हेंडरसन ने कहा ,‘इन मैचों से हमें नये सत्र की तैयारी में मदद मिलेगी। अल हिलाल और अल नासर जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ हमें खुद को आजमाने का मौका मिलेगा।’

मेस्सी और रोनाल्डो क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 35 बार आमने सामने रहे हैं, जिनमें से मेस्सी की टीम ने 16 और रोनाल्डो की टीम ने 10 मैच जीते हैं जबकि नौ मैच ड्रॉ रहे। इन मैचों में मेस्सी ने 21 गोल किये और 12 में सहायक रहे जबकि रोनाल्डो ने 20 गोल किये और एक में सहायक रहे।

मेस्सी ने मई में सउदी अरब पर्यटन के प्रचार के लिये एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसकी वजह से उनकी पूर्व टीम पेरिस सेंट जर्मेन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। मेस्सी और रोनाल्डो क्रमश: बार्सीलोना और रीयाल मैड्रिड के लिये भी कई बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं।

टॅग्स :लियोनेल मेसीक्रिस्टियानो रोनाल्डोसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!