लाइव न्यूज़ :

मेस्सी, डि मारिया और एगुएरो कोपा अमेरिका के लिये अर्जेंटीना की टीम में

By भाषा | Updated: June 11, 2021 10:48 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 11 जून (एपी) लियोनेल मेस्सी, सर्जियो एगुएरो और एंजेल डि मारिया को कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के लिये अर्जेंटीना की टीम में शामिल किया गया है।

अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम ने 1993 के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है और कोपा अमेरिका में वह खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।

अर्जेंटीना ने ब्राजील में होने वाले टूर्नामेंट के लिये स्ट्राइकर लुका ओकमपोस और डिफेंडर जुआन फोयथ को अपनी 28 सदस्यीय टीम में नहीं चुना है। लियोनेल स्कालोनी के 2018 में कोच बनने के बाद से ये दोनों टीम के नि​यमित सदस्य रहे थे।

अर्जेंटीना ग्रुप ए में अपना पहला मैच सोमवार को ​रियो डि जेनेरियो में चिली के खिलाफ खेलेगा। उरूग्वे, बोलिविया और पराग्वे भी ग्रुप ए में शामिल हैं।

अर्जेंटीना की टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर: फ्रेंको अरमानी (रिवर प्लेट), एमिलियानो मार्टिनेज (एस्टन विला), अगस्टिन मार्चेसिन (पोर्टो) और जुआन मुसो (यूडिनीज़)

रक्षापंक्ति: गोंजालो मोंटिएल (रिवर), निकोलस ओटामेंडी (बेनफिका), जर्मन पेज़ेला, लुकास मार्टिनेज क्वार्टा (फिओरेंटीना), निकोलस टैग्लियाफिको, लिसेंड्रो मार्टिनेज (अजाक्स), मार्कोस एक्यूना (सेविला), क्रिस्टियन रोमेरो (अटलांटा), नाहुसेरो मोलिना लुसेरो (यूडिनीज)

मध्यपंक्ति: लिएंड्रो पेरेडेस, एंजेल डि मारिया (पेरिस सेंट-जर्मेन), गुइडो रोड्रिग्ज (बेटिस), जियोवानी लो सेल्सो (टोटेनहम), एक्सेक्विएल पलासियोस (बायर लीवरकुसेन), निकोलस गोंजालेज (स्टटगार्ट), रोड्रिगो डी पॉल (उडिनीज), एलेजांद्रो गोमेज़ (सेविला), एंजेल कोरिया (एटलेटिको मैड्रिड), निकोलस डोमिंग्वेज़ (बोलोग्ना)

अग्रिम पंक्ति: लियोनेल मेस्सी (बार्सिलोना), लुटारो मार्टिनेज (इंटर मिलान), जोकिन कोरिया (लाजियो), लुकास अलारियो (बायर लीवरकुसेन) और सर्जियो एगुएरो (बार्सिलोना)।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!