लाइव न्यूज़ :

कबड्डी खिलाड़ियों की खोज के लिये 11 शहरों में चलाया जाएगा एफकेएच कार्यक्रम

By भाषा | Updated: February 5, 2019 11:21 IST

कार्यक्रम के फाइनल में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों को पेशेवर कबड्डी लीग के सातवें सत्र की नीलामी में नये खिलाड़ियों की सूची में रखा जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, पांच फरवरी। देश में कबड्डी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच युवा प्रतिभाओं की खोज के लिये पेशेवर कबड्डी लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स प्रालि मुंबई और दिल्ली सहित देश के 11 शहरों में भविष्य के कबड्डी नायक (एफकेएच) कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

नई दिल्ली में जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन पांच फरवरी से मुंबई में किया जाएगा। इसके बाद चेन्नई, पटना, गुवाहाटी, जयपुर, हैदराबाद, दिल्ली, लखनऊ, नागपुर, चंडीगढ़, बेंगलुरू में इसका आयोजन होगा। 

कार्यक्रम के फाइनल में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों को पेशेवर कबड्डी लीग के सातवें सत्र की नीलामी में नये खिलाड़ियों की सूची में रखा जाएगा।

विज्ञप्ति के अनुसार पिछले साल इस कार्यक्रम में 3420 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और तीन चरण की कठोर चयन प्रक्रिया के बाद 85 खिलाड़ियों का चयन पीकेएल नीलामी पूल के लिये किया गया। पीकेएल के छठे सत्र के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर नीतेश कुमार, रेडर नवीन कुमार और डिफेंडर सुरेंद्र सिंह इस प्रतिभा खोज कार्यक्रम की ही देन हैं।

खिलाड़ियों का चयन एक पैनल करेगा जिसमें कई पूर्व खिलाड़ी और कोच शामिल हैं।

टॅग्स :कबड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

कबड्डीPro Kabaddi League: इतिहास में अब तक इन टीमों ने किया है खिताब पर कब्जा

अन्य खेलघाटी में लोकप्रिय हो रहा है कबड्डी का खेल

अन्य खेलप्रो कबड्डी लीग: गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक, पटना पाइरेट्स की होम ग्राउंड में लगातार तीसरी हार

अन्य खेलPro Kabaddi: पहले हाफ में पिछड़ने के बाद बेंगलुरु ने की शानदार वापसी, हरियाणा को 42-34 से हराया

अन्य खेलPro Kabaddi: पुनेरी पल्टन को यूपी ने 29-23 से दी मात, हार के पुणे की टीम बावजूद टॉप पर बरकरार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!