लाइव न्यूज़ :

लगातार आलोचना झेलने पर भी मार्श ने दिखाया कि वह कितना क्षमतावान है: फिंच

By भाषा | Updated: November 15, 2021 11:45 IST

Open in App

दुबई, 15 नवंबर मिशेल मार्श ने एक बार कहा था कि चोटिल होने के कारण अपने करियर के शुरूआती दौर में अनुकूल प्रदर्शन करने में नाकाम रहने से आस्ट्रेलिया के अधिकतर लोग उनसे 'नफरत' करते हैं।

रविवार को जब इस आलराउंडर ने आस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप की खिताबी जीत में 50 गेंदों पर नाबाद 77 रन की बेहतरीन पारी खेली तो कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि मार्श को अपने करियर में अनावश्यक आलोचना का सामना करना पड़ा और इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी जिससे पता चलता है कि वह कितना क्षमतावान है।

फिंच ने आस्ट्रेलिया की फाइनल में न्यूजीलैंड पर आठ विकेट से जीत के बाद कहा, ‘‘उसने लंबे समय तक आलोचनाओं का सामना किया, वह भी तब जबकि उसका प्रदर्शन किसी भी प्रारूप में बुरा नहीं था। अगर आप उसके वनडे के आंकड़ों पर गौर करो तो वह बहुत अच्छे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की आलोचनाओं और संदेह के बावजूद वह वापसी करता रहा जिससे पता चलता है कि वह कितना क्षमतावान है।’’

इकतीस वर्षीय मार्श अपने करियर में अभी तक चोटों से जूझते रहे हैं। पिछले साल भी वह टखने की चोट से परेशान रहे।

वह पिछले एक दशक से आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं लेकिन एशेज के दो शतकों और एक वनडे शतक के अलावा वह कुछ खास नहीं कर पाये थे। अब वह टी20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया के तीसरे नंबर के बल्लेबाज के रूप में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रहे।

मार्श ने कुछ साल पहले कहा था कि अधिकतर आस्ट्रेलियाई उनसे नफरत करते हैं और जब फिंच से इस संदर्भ में सवाल किया गया तो उन्होंने इस आलराउंडर की जमकर प्रशंसा की।

फिंच ने कहा, ‘‘आप अपनी जिंदगी में जितने लोगों से मिलेंगे उनमें से वह सबसे अच्छा है। वह निश्चित तौर पर विशेष खिलाड़ी है। मिच (मार्श) को वेस्टइंडीज में तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला महत्वपूर्ण था। हमें लगा कि वह इस नंबर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। वह तेज गेंदबाजी को अच्छी तरह से खेलता है।’’

मार्श को नंबर तीन पर भेजने के कारण स्टीव स्मिथ को अपने पसंदीदा स्थान से नीचे बल्लेबाजी के लिये आना पड़ा।

फिंच ने इस बारे में कहा, ‘‘हमने वेस्टइंडीज दौरे से पहले इस पर चर्चा की थी। स्मिथ की राय भी इसको लेकर स्पष्ट थी और वह टीम के लिये कुछ भी करने का तैयार रहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल एक संरचनात्मक बदलाव था लेकिन जिस तरह से उसने (मार्श) वापसी की वह अविश्वसनीय थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!