लाइव न्यूज़ :

एशियन एयरगन चैम्पियनशिप: मनु भाकर-सौरभ चौधरी ने जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर जमाया कब्जा

By भाषा | Updated: November 9, 2018 19:42 IST

युवा ओलंपिक खेलों के चैंपियन मनु और सौरभ ने फाइनल में 485.4 अंक बनाये और वे चीनी जोड़ी के 477.9 अंक से काफी आगे रहे।

Open in App

कुवैत सिटी, 9 नवंबर: युवा निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने शुक्रवार को 11वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप के दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में नये जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। 

टूर्नामेंट के अंतिम दिन भारतीय जोड़ी ने फाइनल में वांग झियोउ और हांग शुकी की चीनी जोड़ी को हराया। भारत की जूनियर निशानेबाजी टीम ने चैंपियनशिप में चार स्वर्ण सहित कुल 11 पदक जीते। 

युवा ओलंपिक खेलों के चैंपियन मनु और सौरभ ने फाइनल में 485.4 अंक बनाये और वे चीनी जोड़ी के 477.9 अंक से काफी आगे रहे। चीन की एक अन्य टीम ने कांस्य पदक जीता जबकि भारत की एक अन्य जोड़ी अभिदन्या पाटिल और अनमोल जैन चौथे स्थान पर रहे।

मनु और सौरभ ने क्वालिफाइंग में 800 में से 762 अंक बनाये। उन्होंने चीन के वांग और हांग के बाद दूसरे स्थान पर रहकर क्वालिफाई किया। अभिदन्या और अनमोल 760 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

सौरभ का यह दो दिन में तीसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने गुरुवार को दस मीटर एयर पिस्टल की टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते थे। मनु ने टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।

टॅग्स :सौरभ चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतISSF World Cup, Lime: चीन की याओ कियानक्सुन और मनु भाकर को हराकर सुरुचि इंदर सिंह ने जीता गोल्ड, 3 साल बाद सौरव ने जीता कांस्य, अंक तालिका में नंबर-1 भारत

अन्य खेलISSF World Cup: यूपी के सौरभ चौधरी ने गोल्ड पर किया कब्जा, ईशा सिंह ने दूसरा पदक दिलाया, नंबर एक पर भारत

अन्य खेलशूटिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, मनु भाकर का बिना मेडल के साथ टोक्यो ओलंपिक का सफर खत्म

अन्य खेलTokyo Olympics: सौरभ चौधरी और मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल के दूसरे चरण में बाहर, मेडल की उम्मीद खत्म

अन्य खेलओलंपिक टीम चयन ट्रायल में 10 मीटर एयर पिस्टल में टॉर पर रहे सौरभ चौधरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!