लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर यूनाईटेड की खिताब की उम्मीदों को लगा झटका

By भाषा | Updated: February 15, 2021 11:05 IST

Open in App

लंदन, 15 फरवरी (एपी) मैनचेस्टर यूनाईटेड ने वेस्ट ब्रूम के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला जिससे उसकी इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताब की उम्मीदों को झटका लगा है।

यूनाईटेड की टीम 19 दिन पहले तालिका में शीर्ष पर थी लेकिन अब वह चोटी पर काबिज मैनचेस्टर सिटी से सात अंक पीछे हो गयी है। सिटी के 23 मैचों में 53 जबकि दूसरे नंबर पर चल रहे यूनाईटेड के 24 मैचों में 46 अंक हैं।

मबाये डियांगे ने 80वें सेकेंड में गोल करके वेस्ट ब्रूम को आगे कर दिया था। यूनाईटेड की तरफ से ब्रूनो फर्नाडिस ने बराबरी का गोल किया।

इस बीच आर्सनल ने कप्तान पियरे एमरिक औबामेयांग की हैट्रिक की मदद से लीड्स को 4-2 से हराया। एक अन्य मैच में फुल्हम ने जोस माजा के दो गोल से एवर्टन को 2-0 से हराकर पिछले 12 मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की। वॉल्व्स ने साउथम्पटन को 2-1 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

क्रिकेटRR vs DC: लगातार तीसरी हार के बाद डीसी ने जीता मुकाबला, आरआर को 7 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली 75 रनों की मैच विनिंग पारी

क्रिकेटरियान पराग के 90 और फरेरा की तूफानी फिनिश, राजस्थान ने बनाया 225

क्रिकेट226 रन चेज कर दिल्ली ने मारी बाजी, राहुल-निसंका की तूफानी पारियां

क्रिकेटRR vs DC: वेपिंग विवाद में जुर्माना लगने के बाद रियान पराग ने जड़े शानदार 90 रन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!