लाइव न्यूज़ :

क्रिस्टल पैलेस को हराकर लीड्स शीर्ष 10 में

By भाषा | Updated: February 9, 2021 10:18 IST

Open in App

लीड्स, नौ फरवरी (एपी) लीड्स ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को यहां क्रिस्टल पैलेस को 2-0 से हराकर शीर्ष 10 में जगह बना ली।

जैक हैरिसन ने पहले हाफ की शुरुआत में ही गोल दागकर लीड्स को अच्छी शुरुआत दिलाई जबकि पैट्रिक बैमफोर्ड ने रिबाउंड पर अपना 12वां लीग गोल दागकर टीम को 2-0 से आगे किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। यह बैमफोर्ड के करियर का 100वां गोल भी था।

लीड्स ने इसके साथ ही नवंबर में क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ 1-4 की हार का बदला भी चुकता कर लिया।

इस जीत के साथ लीड्स की टीम 22 मैचों में 32 अंक के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गई है। क्रिस्टल पैलेस की टीम 29 अंक के साथ 13वें स्थान पर है जबकि उसने एक मैच अधिक खेला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs RCB: हेजलवुड-भुवी का कहर, 9 रन पर 6 विकेट, RCB ने ऐसे जीता वन-साइडेड मैच

क्रिकेटदिल्ली 75 पर ढेर, RCB ने 9 विकेट से रौंदा, 6.3 ओवर में खत्म मैच

क्रिकेटIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार, भुवी-जोश की गेंदबाजी के सामने पस्त हुए बल्लेबाज, आरसीबी की 9 विकेट जीत

क्रिकेट'उनके हर गेंदबाज से नफरत है': पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ ज़हर उगला | VIDEO

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!