लाइव न्यूज़ :

जोकोविच, सेरेना और ओसाका के साथ कारात्सेव ग्रैंडस्लैम के पहले प्रयास में सेमीफाइनल में पहुंचे

By भाषा | Updated: February 16, 2021 20:15 IST

Open in App

मेलबर्न, 16 फरवरी दुनिया के शीर्ष रैंकिग वाले टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को यहां अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर नौवीं बार इस ग्रैंडस्लैम खिताब को जीतने की ओर मजबूत कदम बढाये।

अपने 18वें गैंडस्लैम खिताब की ओर बढ़ रहे इस खिलाड़ी ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पांचवीं वरीयता प्राप्त जर्मनी के ज्वेरेव को 6-7, 6-2, 6-4, 7-6 से हराया। जोकोविच ने इस दौरान 23 ऐसेस लगाये।

मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण दोनों खिलाड़ी पेट के पास दर्द निवारक टेप लगाकर खेल रहे थे।

सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना रूस के असलान कारात्सेव से होगा। पहली बार ग्रैंडस्लैम में भाग ले रहे इस खिलाड़ी ने मुख्य ड्रा में जगह बनाने के बाद काफी प्रभावित किया है। कारात्सेव ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया।

उन्होंने मंगलवार को 18वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव को 2-6, 6-4, 6-1, 6-2 से हराया। विश्व रैंकिंग में 114वें स्थान पर काबिज 27 साल के कारात्सेव पेशेवर युग में अपने पहले प्रयास में ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने।

कारात्सेव ने कहा, ‘‘ यह एक अविश्वसनीय है। जाहिर है यह पहली बार है, पहला मुख्य ड्रा, पहली बार सेमीफाइनल में, यह शानदार है।’’

उन्होंने इस टूर्नामेंट के अब तक के सफर में ग्रैंडस्लैम में तीन बार के सेमीफाइनलिस्ट दिमित्रोव को हराने के साथ वरीयता प्राप्त दो अन्य खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जिसमें आठवीं वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्त्जमैन और 20वीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर-अलीसिमडिएगो शामिल है।

महिला एकल में दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप को 6-3, 6-3 से हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की।

सेरेना 2017 में चैम्पियन बनने के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है जहां उनका सामना नाओमी ओसाका से होगा।

सेरेना रिकार्ड की बराबरी करने वाले 24वें महिला एकल ग्रैंड स्लैम खिताब से इस टूर्नामेंट में दो जीत दूर है।

हालेप पहले सेट में सेरेना की चुनौती का सामना नहीं कर सकीं जबकि दूसरे सेट में वह एक समय 3-1 से आगे चल रही थी। सेरेना ने इसके बाद लगातार पांच अंक लेकर मैच अपने नाम कर लिया।

इससे पहले ओसाका ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।

ओसाका ने 35 वर्षीय सीह सु वेई को 6-2, 6-2 से हराकर अपनी लगातार 19वीं जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला सेरेना और दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

ओसाका ने मैच के बाद कहा, ‘‘अमूमन मैं ड्रा पर गौर नहीं करती लेकिन यहां हर कोई मुझसे ड्रा की बात कर रहा है इसलिए मेरे पास यह जानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है कि मेरा अगला प्रतिद्वंद्वी कौन है। यह वास्तव में मजेदार होने वाला है। ’’

तीसरी वरीयता प्राप्त ओसाका ने सीह के खिलाफ तीखी सर्विस की। उन्होंने सात ऐस जमाये और अपनी पहली सर्विस पर केवल दो अंक गंवाये और एक बार भी उनकी सर्विस नहीं टूटी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs RCB: हेजलवुड-भुवी का कहर, 9 रन पर 6 विकेट, RCB ने ऐसे जीता वन-साइडेड मैच

क्रिकेटदिल्ली 75 पर ढेर, RCB ने 9 विकेट से रौंदा, 6.3 ओवर में खत्म मैच

क्रिकेटIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार, भुवी-जोश की गेंदबाजी के सामने पस्त हुए बल्लेबाज, आरसीबी की 9 विकेट जीत

क्रिकेट'उनके हर गेंदबाज से नफरत है': पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ ज़हर उगला | VIDEO

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!