लाइव न्यूज़ :

जूनियर विश्व कप चैंपियनशिपः मनु भाकर ने जीते 2 गोल्ड, भारत ने छह स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2021 17:14 IST

Junior World Cup Championship: भारत के नाम पर अब छह स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक दर्ज हैं। अमेरिका चार स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक लेकर दूसरे स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल की स्पर्धाओं में क्लीन स्वीप किया।मिश्रित, महिला एवं पुरुष टीम चैंपियनशिप शामिल हैं। भारत ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में बेलारूस को 16-12 से हराया।

Junior World Cup Championship: भारत ने पेरू के लीमा में चल रही अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को अपनी झोली में दो और स्वर्ण जोड़े।

मनु भाकर ने टूर्नामेंट का अपना दूसरा स्वर्ण जीता। मनु भाकर की अगुवाई में भारत ने दांव पर लगे छह स्वर्ण पदकों में से चार स्वर्ण पदक जीतकर आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रविवार को पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल की स्पर्धाओं में क्लीन स्वीप किया।

इनमें मिश्रित, महिला एवं पुरुष टीम चैंपियनशिप शामिल हैं। इसके अलावा भारत ने पुरुषों की 10 मीटर राइफल टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता। भारत के नाम पर अब छह स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक दर्ज हैं। अमेरिका चार स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक लेकर दूसरे स्थान पर है। भाकर ने दिन में दो स्वर्ण पदक जीते।

इस तरह से चैंपियनशिप में उनके स्वर्ण पदकों की संख्या तीन हो गयी है। उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित टीम स्पर्धा क स्वर्ण जीतने के बाद रिदम सांगवान और शिखा नारवाल के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में सोने का तमगा जीता। भारत ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में बेलारूस को 16-12 से हराया।

नवीन, सरबजोत सिंह और शिव नारवाल की पुरुष टीम ने भी बेलारूस को 16-14 से पराजित करके सोने का तमगा हासिल किया। इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक मिला। हंगरी ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने इससे पहले क्वालीफिकेशन शुरुआती दौर में 180 निशाने से 1722 अंक के साथ शीर्ष पर थी। टीम दूसरे दौर में भी 569 अंक के साथ शीर्ष पर रही। फाइनल में उसे बेलारूस से टक्कर मिली लेकिन भारतीय निशानेबाजों ने मैच अपने नाम कर लिया।

पुरुषों के 10 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी भारतीय निशानेबाज बेलारूस की चुनौती से पार पाने में सफल रहे। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत की निशा कंवर, जीना खिट्टा और आत्मिका गुप्ता शुरुआती क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहीं, लेकिन दूसरे दौर में हंगरी की एज्टर मेजरोस, एज्टर डेन्स और ली होर्वथ से पिछड़ कर दूसरे स्थान पर रहीं।

हंगरी की टीम फाइनल में भी भारत से श्रेष्ठ साबित हुई। भारतीय टीम को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा। आत्मिका गुप्ता ने राजप्रीत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर राइफल में मिश्रित टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। आत्मिका इस तरह से दो रजत जबकि राजप्रीत एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने में सफल रहे। 

टॅग्स :निशानेबाजीमनु भाकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!