लाइव न्यूज़ :

Junior Women’s Hockey World Cup: भारत ने अमेरिका को सडन डेथ में 3 -2 से हराकर जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में नौवां स्थान हासिल किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2023 14:37 IST

Junior Women’s Hockey World Cup: रोमांस से भरे इस क्लासिफिकेशन मैच में भारत और अमेरिका ने निर्धारित समय में दो-दो गोल किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमैच सडन डेथ तक खिंच गया जिसमें माधुरी ने शानदार बचाव किया।रुताजा दादासो पिसल ने गोल करके भारत को जीत दिलाई।अमेरिका की तरफ से दोनों गोल कीर्स्टन थॉमासी (27वें औैर 53वें) ने किये।

Junior Women’s Hockey World Cup: गोलकीपर माधुरी किंडो के शानदार प्रदर्शन से भारत ने अमेरिका को सडन डेथ में 3 -2 से हराकर जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में नौवां स्थान हासिल किया। रोमांस से भरे इस क्लासिफिकेशन मैच में भारत और अमेरिका ने निर्धारित समय में दो-दो गोल किए थे।

इसके बाद मैच सडन डेथ तक खिंच गया जिसमें माधुरी ने शानदार बचाव किया जबकि रुताजा दादासो पिसल ने गोल करके भारत को जीत दिलाई। निर्धारित समय में भारत की तरफ से मंजू चौरसिया (11वेंं) और सुनेलिता टोप्पो (57वें) ने एक-एक गोल किया, जबकि अमेरिका की तरफ से दोनों गोल कीर्स्टन थॉमासी (27वें औैर 53वें) ने किये।

पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीम ने अपना पूरा कौशल दिखाया। भारत की तरफ से मुमताज और रुताजा ने पेनल्टी शूटआउट में गोल किए। रुताजा बाद में सडन डेथ में भी गोल करने में सफल रही। अमेरिका की तरफ से पेनल्टी शूट आउट में केटी डिक्सन और ओलिविया बेंट कोल ने गोल किये।

टॅग्स :हॉकी इंडियाटीम इंडियाअमेरिकाहॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

क्रिकेटIndia Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!