लाइव न्यूज़ :

Junior Women's Hockey World Cup: भारत ने कोरिया को 3-1 से रौंदा, जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में इस स्थान पर रहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2023 12:11 IST

Junior Women's Hockey World Cup: भारत की तरफ से रोपनी कुमारी (23वें मिनट), मुमताज खान (44वें) और अन्नू (46वें) ने गोल किए।

Open in App
ठळक मुद्देकोरिया की तरफ से एकमात्र गोल जियुन चोई (19वें) ने किया। पहले क्वार्टर में कोरिया का दबदबा रहा।दूसरे क्वार्टर में दोनों टीम ने एक दूसरे पर दबाव बनाने का प्रयास किया।

Junior Women's Hockey World Cup: भारत ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के नौवें से 12वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया। गुरुवार को खेले गए इस मैच में भारत की तरफ से रोपनी कुमारी (23वें मिनट), मुमताज खान (44वें) और अन्नू (46वें) ने गोल किए।

कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल जियुन चोई (19वें) ने किया। पहले क्वार्टर में कोरिया का दबदबा रहा और इस दौरान उसने पहला पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीम ने एक दूसरे पर दबाव बनाने का प्रयास किया।

चोई ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके कोरिया को बढ़त दिलाई लेकिन रोपनी ने भी पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को बराबरी दिला दी। मध्यांतर तक दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर थी। भारत ने तीसरे क्वार्टर में दबदबा बनाया और इस बीच मुमताज ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल करके टीम को बढ़त दिला दी।

इसके बाद अन्नू ने चौथे क्वार्टर के शुरू में मैदानी गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित की। भारत के पास अभी नौैवें स्थान पर रहने का मौका है। वह टूर्नामेंट के अपने अंतिम मैच में शनिवार को चिली या अमेरिका से भिड़ेगा।

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम