लाइव न्यूज़ :

Junior Women's Hockey World Cup: भारत ने सडन डेथ पेनल्टी शूट आउट में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, दक्षिण कोरिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2023 21:46 IST

Junior Women's Hockey World Cup: जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के नौवें से 16वें स्थान के क्लासीफिकेशन मुकाबले में सडन डेथ पेनल्टी शूट आउट में न्यूजीलैंड को हरा दिया। निर्धारित समय के बाद दोनों टीम 3-3 से बराबर थीं।

Open in App
ठळक मुद्देमेडलाइन हैरिस (14वें मिनट) और रियाना फो (49वें मिनट) ने गोल किए।पेनल्टी शूट आउट में भारत ने 3-2 से जीत दर्ज की। साक्षी राणा और प्रीति ने गोल किए, जबकि मुमताज खान ने सडन डेथ में गोल किया।

Junior Women's Hockey World Cup: भारत ने मंगलवार को यहां जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के नौवें से 16वें स्थान के क्लासीफिकेशन मुकाबले में सडन डेथ पेनल्टी शूट आउट में न्यूजीलैंड को हरा दिया। निर्धारित समय के बाद दोनों टीम 3-3 से बराबर थीं।

नियमित 60 मिनट के खेल के दौरान रोपनी कुमार (आठवें मिनट), ज्योति छेत्री (17वें मिनट) और सुनेलिता टोप्पो (53वें मिनट) ने भारत के लिए गोल दागे। न्यूजीलैड की तरफ से इसाबेला स्टोरी (11वें मिनट), मेडलाइन हैरिस (14वें मिनट) और रियाना फो (49वें मिनट) ने गोल किए।

पेनल्टी शूट आउट में भारत ने 3-2 से जीत दर्ज की। भारत के लिए साक्षी राणा और प्रीति ने गोल किए जबकि मुमताज खान ने सडन डेथ में गोल किया। न्यूजीलैंड की ओर से पेनल्टी शूट आउट में हना कोटेर और रियाना फो ने गोल किए। भारत गुरुवार को नौवें से 12वें स्थान के क्लासीफिकेशन मुकाबले में दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा।

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम