लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी ने राष्ट्रीय आईस हॉकी चैंपियनशिप जीती

By भाषा | Updated: January 22, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग में हुई 10वीं राष्ट्रीय आईस हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीता।

आईटीबीपी के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आईटीबीपी की टीम ने 8,694 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग आईस रिंक में लद्दाख को 5-1 से हराकर खिताब जीता।

आईटीबीपी के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन भारतीय आईस हॉकी संघ (आईएचएआई) ने 16 से 22 जनवरी तक किया। टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आईटीबीपी की आईस हॉकी टीम काफी मजबूत है और इसके कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं। हाल के वर्षों में हमारी टीम ने क्षेत्र में कई टूर्नामेंट जीते हैं और 2019 में भी राष्ट्रीय आईस हॉकी चैंपियन थी।’’

आईटीबीपी का प्रशासनिक नियंत्रण केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास होता है और इसे चीन के साथ लगने वाली 3,488 किमी लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!