लाइव न्यूज़ :

ओवल टेस्ट में इशांत हो सकते हैं बाहर, अश्विन को मिल सकता है मौका

By भाषा | Updated: August 29, 2021 21:02 IST

Open in App

भारत के वरिष्ठ तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को तीसरे टेस्ट मैच में लचर प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिये अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ सकता है।इंग्लैंड ने तीसरा मैच पारी और 76 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। इशांत ने इस मैच में 22 ओवर में 92 रन दिये और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।इशांत पूर्व में टखने की चोट और मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान रहे हैं और यह पता नहीं चला है कि वे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान पूरी तरह से फिट थे या नहीं। कप्तान विराट कोहली ने इशांत के प्रदर्शन पर बात करने से इन्कार कर दिया था लेकिन संकेत दिये थे कि तेज गेंदबाजों के कार्यभार को देखते हुए बदलाव किये जाएंगे। इस बीच आलराउंडर रविंद्र जडेजा के घुटने के स्कैन से पता चला है कि उन्हें गंभीर चोट नहीं है लेकिन ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दो सितंबर से ओवल में होने वाले चौथे टेस्ट के लिये टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भारत दो स्पिनरों के साथ उतरेगा या नहीं लेकिन अश्विन सर्रे की तरफ से काउंटी मैच में इस मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया था और इस मैच के लिये उन्हें बाहर नहीं रखा जा सकता है।इशांत को बाहर करने की स्थिति में उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर में से किसी को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेट9 सीजन में 500 से अधिक रन?, विराट कोहली सबसे आगे, देखिए टॉप-4 लिस्ट

क्रिकेट2 मैच में 0 और तीसरे में नाबाद 105 रन?, सुनील गावस्कर बोले-चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली ने साबित किया पुरानी पीढ़ी अभी भी सर्वश्रेष्ठ

क्रिकेट4 टीम के खिलाफ 1100 से अधिक रन, कमाल करते हो विराट कोहली? लिस्ट में रोहित शर्मा और डेविड वार्नर भी शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!