लाइव न्यूज़ :

आईओए ने राष्ट्रीय महासंघों से टीकाकरण कराने वाले खिलाड़ियों का ब्यौरा मांगा

By भाषा | Updated: May 26, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने राष्ट्रीय महासंघों से टीकाकरण करवाने वाले उन खिलाड़ियों और अधिकारियों का ब्यौरा मांगा है जो 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के ​लिये तोक्यो जाने वाले हैं।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महा​सचिव राजीव मेहता ने कहा कि उन्हें गुरुवार तक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को ब्यौरा सौंपना है।

अभी तक भारत से विभिन्न खेलों के 90 से अधिक खिलाड़ियों ने एक साल के लिये स्थगित किये गये तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है।

आईओए ने राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से प्रश्नावली का जवाब देने के लिये कहा है जिसमें आठ सवाल हैं।

इस प्रश्नावली में टीकाकरण करने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों की संख्या, पहला टीका लेने की तिथि, अगला टीका लगाने की तिथि और टीका का नाम आदि शामिल हैं।

एनएसएफ को यह भी बताने के लिये कहा गया है कि उनके खिलाड़ी और अधिकारी किस स्थान या देश से तोक्यो जाएंगे और तोक्यो रवाना होने से पहले वे वहां कितना समय बिताएंगे।

आईओए ने एनएसएफ से यह भी बताने के लिये कहा है कि क्या उन्होंने अपने खिलाड़ियों को कोविड—19 दिशानिर्देशों से अच्छी तरह अवगत करा दिया है तथा क्या वे अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये अतिरि​क्त और विशेष सतर्कता बरत रहे हैं।

महासंघों को यह भी बताना होगा कि उनके दल में कितने सदस्य होंगे और क्या उनकी जापान में खेलों से पहले अभ्यास शिविर लगाने की योजना है।

ओलंपिक खेलों के लिये तोक्यो जाने वाले जजों, अंपायरों, रैफरी और तकनीकी अधिकारियों के टीकाकरण का ब्यौरा देने के लिये भी कहा गया है।

आईओए ने हाल में कहा था कि अभी तक कुल 148 खिलाड़ियों ने कोविड—19 का कम से कम पहला टीका लगवा लिया है। इनमें ओलंपिक के लिये तोक्यो जाने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!