लाइव न्यूज़ :

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने दोहराई खिलाड़ियों को बाहर अभ्यास करने की छूट देने की मांग, सरकार से फिर करेंगे अपील

By भाषा | Updated: May 3, 2020 06:59 IST

Narinder Batra: आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि वह देश के प्रमुख खेल केंद्रों में फंसे राष्ट्रीय शिविर के खिलाड़ियों को बाहर अभ्यास करने की मंजूरी देने के लिए सरकार से फिर अनुरोध करेंगे

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शनिवार को कहा कि वह सरकार से फिर से अनुरोध करेंगे कि वे देश के प्रमुख खेल केंद्रों में फंसे राष्ट्रीय शिविर के खिलाड़ियों को बाहर अभ्यास करने की मंजूरी दे। कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में राष्ट्रीय शिविर के खिलाड़ी खेल केंद्रों में फंसे हैं।

बत्रा ने कहा कि आईओए ने पहले इस संबंध में सरकार से अनुरोध किया था लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। एनआईएस (राष्ट्रीय खेल संस्थान)-पटियाला के कुछ खिलाड़ियों ने खेल मंत्रालय को भी लिखा था कि वे सरकार के सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए बाहर प्रशिक्षण करने की अनुमति दें।

बत्रा ने कहा, ‘‘हम गृह मंत्रालय को समझाने की कोशिश कर रहे है। हमने पहले भी ऐसे प्रयास किये है ताकि एथलीटों को सभी सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों के साथ बाहर प्रशिक्षण करने दिया जा सके। बेंगलुरु साइ (भारतीय खेल प्राधिकाण) केन्द्र, कोलकाता स्थित साइ केन्द और एनआईएस-पटियाला में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा खिलाड़ी बाहर अभ्यास नहीं कर पा रहे है।’’

उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की विशेष आम सभा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ मुझे नहीं पता कि लॉकडाउन के अगले दो हफ्तों में उन्हें अनुमति दी जाएगी या नहीं। लेकिन मैं एक बार फिर रविवार को सरकार के साथ संपर्क कर प्रयास करूंगा।’’

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!