लाइव न्यूज़ :

चोटिल मोर्गन और बिलिंग्स का दूसरे वनडे में खेलना संदिग्ध

By भाषा | Updated: March 24, 2021 12:57 IST

Open in App

पुणे, 24 मार्च भारत के खिलाफ श्रृंखला के शुरूआती मैच में चोट लगने से इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और सैम बिलिंग्स का शुक्रवार को यहां दूसरे वनडे में खेलना संदिग्ध लग रहा है जिससे टीम के लचर अभियान को एक नया झटका लगेगा।

मेहमान टीम को पहले वनडे में 66 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा जिसमें कप्तान मोर्गन के अंगूठे और तर्जनी ऊंगली के बीच के हिस्से में चोट लग गयी थी जिसमें चार टांके लगाने पड़े। एक अन्य घटना में बिलिंग्स को बाउंड्री रोकने के लिये डाइव करने के दौरान ‘कॉलरबोन’ में चोट लग गयी थी।

मोर्गन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमें 48 घंटे और इंतजार करना होगा कि यह चोट कैसी रहती है। शुक्रवार को उपलब्ध रहने की उम्मीद के लिये इसे ज्यादा से ज्यादा समय देना होगा। ’’

उन्होंने कहा कि चोटिल होने के कारण वह बल्लेबाजी में शत प्रतिशत नहीं दे पायेंगे जिससे उनके क्षेत्ररक्षण पर भी असर पड़ेगा।

भारत के 318 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 251 रन पर ही सिमट गयी थी जिसमें मोर्गन ने 22 और बिलिंग्स ने 18 रन बनाये थे।

मार्गन ने कहा, ‘‘मैंने सैम से उसकी बल्लेबाजी के बारे में बात नहीं की है इसलिये मैं उसके बारे में नहीं जानता। जहां तक मेरा सवाल है तो यह शत प्रतिशत ठीक नहीं होगी लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं बल्ला नहीं पकड़ सकता। ’’

तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ रही इंग्लैंड के लिये शुक्रवार को दूसरा वनडे ‘करो या मरो’ का होगा, वर्ना टीम यह श्रृखंला भी गंवा देगी।

मार्गन ने यह भी कहा कि वे अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को मौका देंगे जिसका मतलब है कि मैट पार्किंसन, रीस टॉप्ले और अनकैप खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन के लिये अंतिम एकादश में जगह बन सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!