लाइव न्यूज़ :

भारत के अंडर-18 कंपाउंड तीरंदाजों ने दो क्वालीफाइंग विश्व रिकॉर्ड तोड़े

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:57 IST

Open in App

रोक्लाव, 10 अगस्त भारत की कंपाउंड वर्ग की लड़कियों और मिश्रित टीम ने मंगलवार को यहां विश्व युवा तीरंदाजी चैंपयिनशिप के रैंकिंग दौर में दो अंडर-19 विश्व रिकॉर्ड तोड़े।

प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिद्धु सेंतिलकुमार की टीम ने 2067 अंक के साथ पिछले रिकॉर्ड में 22 अंक का सुधार किया।

प्रिया 696 अंक के साथ व्यक्तिगत वर्ग में शीर्ष पर रही जबकि परनीत ने तीसरा और रिद्धु ने चौथा स्थान हासिल किया।

कीन सेंचिको, ब्रीना थियोडोर और सवाना वेंडरवियर की अमेरिकी तिकड़ी ने 2017 में रोसारियो में 2045 अंक के साथ पिछला विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

प्रिया ने कुशाल दलाल (705) के साथ मिलकर मिश्रित युगल में भी 1401 अंक के साथ पिछला विश्व रिकॉर्ड तोड़ा जो नताशा स्टुट्ज और मथियास फुर्ल्टन की जोड़ी के नाम था। नताशा और मथियास ने 2019 में मैड्रिड विश्व युवा चैंपियनशिप में 1387 अंक जुटाए थे।

सत्रह साल की प्रिया ने कहा, ‘‘मैं बेहद खुश हूं कि मैंने आज जितने अंक जुटाए उससे अधिक अंक जुटा सकती हूं। अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूं तो इससे भी बेहतर नतीजे हासिल कर सकती हूं। मेरा लक्ष्य विश्व चैंपियन बनना है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी।’’

लड़कों की कंपाउंड अंडर-18 टीम दूसरे स्थान पर रही। दलाल ने व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में तीसरा स्थान हासिल किया।

गत अंडर-18 रिकर्व विश्व चैंपियन कोमालिका बारी अंडर-21 जूनियर वर्ग में 656 अंक के साथ छठे स्थान पर रही। भारतीय महिला टीम ने कुल 1905 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

रिकर्व अंडर-21 पुरुष टीम दूसरे स्थान पर रही। पार्थ सालुंखे (663) व्यक्तिगत वर्ग में सातवें स्थान पर रहे। पुरुष टीम ने 1977 अंक के साथ रूस के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!