लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, मेघना और रेणुका नए चेहरे

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:53 IST

Open in App

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए महिला टीम का चयन किया जिसमें तेज गेंदबाजों मेघना सिंह और रेणुका सिंह ठाकुर को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली जबकि बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ की टीम में वापसी हुई।भारतीय टीम तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय, एक दिन रात्रि टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने के लिए 29 अगस्त को आस्ट्रेलिया रवाना होगी।चयनकर्ताओं ने अप्रैल में सीनियर एक दिवसीय ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बाद 27 साल की मेघना और 25 साल की रेणुका को टीम में जगह दी है।दायें हाथ की तेज गेंदबाज मेघना ने रेलवे के लिए पांच विकेट चटकाए थे जबकि रेणुका ने टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के लिए नौ विकेट हासिल किए।बायें हाथ की बल्लेबाज यस्तिका भाटिया को तीनों टीमों में जगह मिली है लेकिन प्रिया पूनिया और इंद्राणी रॉय को बाहर कर दिया गया है।घुटने की चोट से उबरने और कोविड-19 से भी संक्रमित होने के कारण इंग्लैंड दौरे के लिए अनुभवी स्पिनर राजेश्वरी के नाम पर विचार नहीं किया गया था।चयनकर्ताओं ने मिताली राज की अगुआई में एकमात्र टेस्ट और एक दिवसीय श्रृंखला के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की जबकि टी20 श्रृंखला के लिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 17 सदस्यीय टीम घोषित की गई।दौरे की शुरुआत एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के साथ होगी जिसका पहला मुकाबला नॉर्थ सिडनी ओवल में 19 सितंबर को होगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच जंक्शन ओवल में क्रमश: 22 और 24 सितंबर को खेला जाएगा।पर्थ इसके बाद 30 सितंबर से गुलाबी गेंद के एकमात्र टेस्ट की मेजबानी करेगा जिसके बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नॉर्थ सिडनी ओवल में सात, नौ और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे।दौरे से पहले भारतीय खिलाड़ी बेंगलुरू में ट्रेनिंग कर रहे हैं। आस्ट्रेलिया पहुंचने पर टीम को 14 दिन के पृथकवास से गुजरना होगा।अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले एक दिवसीय विश्व कप की तैयारी के लिहाज से यह टूर्नामेंट भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है।एकमात्र टेस्ट और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय महिला टीम: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, पूनम राउत, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यस्तिका भाटिया, तानिया भाटिया, शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष और एकता बिष्ट।भारतीय महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यस्तिका भाटिया, शिखा पांडे, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष, हरलीन देओल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और रेणुका सिंह ठाकुर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!