लाइव न्यूज़ :

पहली बार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ब्राजील से भिड़ेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

By भाषा | Updated: November 9, 2021 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम अगले साल होने वाले एएफसी एशियाई कप की तैयारियों के सिलसिले में इस महीने के आखिर में एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान पहली बार विश्व कप की पूर्व उपविजेता ब्राजील से भिड़ेगी।

विश्व रैंकिंग में 57वें नंबर की भारतीय टीम ब्राजील के मनौस में 25 नवंबर से एक दिसंबर के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में फीफा रैंकिंग में 37वें नंबर की टीम चिली और 56वें नंबर की वेनेजुएला का भी सामना करेगी।

विश्व कप 2007 का उप विजेता तथा 2004 और 2008 का ओलंपिक रजत पदक विजेता ब्राजील की विश्व रैंकिंग सात है। उसकी अगुवाई स्टार फुटबॉलर मार्ता वियरा डा सिल्वा करेगी जिन्हें महिला फुटबॉल की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना जाता है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह पहला अवसर है जबकि भारत की सीनियर राष्ट्रीय टीम ब्राजील, चिली और वेनेजुएला का सामना करेगी।’’

यह दौरा भारतीय महिला टीम की एएफसी महिला एशिया कप की तैयारियों का हिस्सा है। एशिया कप अगले साल 20 जनवरी से छह फरवरी के बीच मुंबई और पुणे में खेला जाएगा।

भारतीय टीम 25 नवंबर को ब्राजील का सामना करेगी तथा इसके बाद 28 नवंबर को चिली और एक दिसंबर को वेनेजुएला से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!