लाइव न्यूज़ :

मोंटेनेग्रो युवा मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारतीय महिला मुक्केबाजों को पांच स्वर्ण

By भाषा | Updated: February 22, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी बेबीरोजिसाना चानू (51 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (69 किग्रा) ने दो और स्वर्ण पदक जीते जिससे भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम मोंटेनेग्रो के बुदवा में चल रहे 30वें एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में कुल पांच स्वर्ण के साथ शीर्ष पर रही।

लकी राणा (64 किग्रा) को रजत पदक मिला। भारतीय महिला टीम ने कुल 10 पदक (पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

उज्बेकिस्तान दो स्वर्ण पदक जीतकर दूसरे जबकि एक स्वर्ण पदक जीतने वाला चेक गणराज्य तीसरे स्थान पर रहा।

खेलो इंडिया खेलों की तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति ने रविवार को यूक्रेन की मेरियाना स्टोइको को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया।

चानू ने करीबी मुकाबले में उज्बेकिस्तान की एशियाई जूनियर चैंपियन सबीना बोबोकुलोवा को 3-2 से शिकस्त दी।

लकी को हालांकि फिनलैंड की मुक्केबाज लिया पुकिला के खिलाफ 0-5 की शिकस्त के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारतीय महिला मुक्केबाजों में अल्फिया पठान (+81 किग्रा), विनका (60 किग्रा) और टी सनामाचा चानू (75 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक जीते।

विनका को टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला मुक्केबाज का पुरस्कार भी मिला।

पुरुष वर्ग में दो पदक के साथ भारत की 19 सदस्यीय टीम ने अपने अभियान का अंत 12 पदक से ओवरआल दूसरे स्थान के साथ किया।

ओवरआल तालिका में उज्बेकिस्तान शीर्ष जबकि यूक्रेन तीसरे स्थान पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND Vs SL 3rd T20I: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर 3-0 से जीती सीरीज, रेणुका सिंह ने गेंद तो शेफाली वर्मा ने बल्ले किया कमाल

कारोबारनए साल 2026 में लगेगा झटका, रेनो इंडिया वाहन के दाम 2, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर 2 और मर्सिडीज-बेंज इंडिया वाहनों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

क्रिकेटविजय हजारे ट्रॉफीः मुंबई, कर्नाटक, यूपी, पंजाब, दिल्ली, गोवा, जेके और मप्र की दूसरी जीत, अंक तालिका में देखिए 32 टीम का हाल

क्रिकेटIND Vs SL 3rd T20I: वर्ल्ड नंबर 1 दीप्ति शर्मा महिला T20I के शिखर पर पहुंचीं, भारत की स्टार खिलाड़ी ने बनाया दुर्लभ रिकॉर्ड

विश्वइज़राइल सोमालिया के अलग हुए क्षेत्र सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश बना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!