लाइव न्यूज़ :

Indian Super League 2023: मुंबई सिटी एफसी ने एफसी गोवा को 5-3 से हराकर आईएसएल फुटबॉल में लीग शील्ड अपने नाम किया, 53 गोल के साथ नंबर एक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2023 20:55 IST

Indian Super League 2023: मुंबई की टीम ने अब तक 53 गोल दागे हैं। मुंबई सिटी एफसी के 18 मैचों में 14 जीत और चार ड्रा से रिकॉर्ड 46 अंक हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक सत्र में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी पूरा किया।एफसी गोवा पहले की तरह पांचवें स्थान पर बना हुआ है।18 मैचों में आठ जीत, तीन ड्रा और सात हार से 27 अंक हैं।

Indian Super League 2023: स्कॉटलैंड के मिडफील्डर ग्रेग स्टीवर्ट के दो गोल की मदद से मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को यहां शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके एफसी गोवा को 5-3 से पराजित करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में लीग शील्ड अपने नाम की।

मुंबई सिटी की तरफ से स्टीवर्ट (18वें व 44वें) ने दो जबकि अर्जेंटीनी स्ट्राइकर जॉर्ज परेरा डियाज (40वें), लल्लिंजुआला छांगटे (71वें) और विक्रम प्रताप सिंह (77वें मिनट में) ने एक एक गोल किया। नोआह सदौइ ने पांचवें मिनट में ही गोल करके एफसी गोवा को बढ़त दिला दी थी लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया।

उसकी तरफ से अन्य गोल ब्रैंडन फर्नाडिस (42वें) और ब्रिसन फर्नाडिस (84वें मिनट) ने किये। इस जीत से मुंबई सिटी ने लगातार 18 मैचों में अजेय रहते हुए लीग विनर शील्ड जीती। मुंबई सिटी एफसी के 18 मैचों में 14 जीत और चार ड्रा से रिकॉर्ड 46 अंक हो गए हैं।

इसके साथ ही उसने एक सत्र में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी पूरा किया। मुंबई की टीम ने अब तक 53 गोल दागे हैं। एफसी गोवा पहले की तरह पांचवें स्थान पर बना हुआ है। उसके 18 मैचों में आठ जीत, तीन ड्रा और सात हार से 27 अंक हैं।

 

टॅग्स :इंडियन सुपर लीगमुंबई सिटी एफसीगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतभाजपा के खिलाफ था, हिंदुओं के खिलाफ नहीं?, गोवा कांग्रेस नेता गिरीश चोडणकर पर मामला दर्ज?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!