लाइव न्यूज़ :

दो भारतीय स्कूली बच्चों के अनोखे जिमनास्टिक करतब का वीडियो वायरल, पांच ओलंपिक गोल्ड विजेता नादिया कोमानेची भी हुईं फैन

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 31, 2019 10:07 IST

Indian School kids gymnastics moves: दो भारतीय स्कूली बच्चों का सड़क पर अनोखा जिमनास्टिक करतब दिखाने का वीडियो हुआ वायरल

Open in App

दो भारतीय स्कूली बच्चों ने अपने अनोखे जिमनास्टिक प्रतिभा से महान जिमनास्ट नादिया कोमानेची का ध्यान अपनी ओर खींचा है।  

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में स्कूली ड्रेस में नजर आ रहे एक भारतीय लड़का और एक लड़की सड़क पर ही अपनी समरसॉल्ट और कार्टव्हीलिंग की प्रतिभा दिखाते नजर आ रहे हैं। 

ये दोनों बच्चे जिस आसानी से अपनी जिमनास्टिक कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, उसने नादिया कोमानेची को भी प्रभावित किया।

पांच ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली नादिया कोमानेची ने शेयर किया वीडियो

पांच ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता और परफेक्ट 10 (1976 मॉन्ट्रियल ओलंपिक्स) हासिल करने वाली पहली जिमनास्ट रोमानिया की नादिया कोमानेची ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए इन बच्चों की तारीफ करते हुए लिखा है, 'ये शानदार है।'  

खेल मंत्री ने जताई बच्चों से मिलने की इच्छा

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी नादिया कोमानेची के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें खुशी है कि खुद इस लेजेंड खिलाड़ी ने ये वीडियो शेयर किया है। 

रिजिजू ने लिखा है, 'मैं खुश हूं कि इसे नादिया कोमानेची ने ट्वीट किया है। 1976 मॉन्ट्रियल ओलंपिक में परफेक्ट 10 हासिल करने वाली पहली जिमनास्ट, और इसके बाद छह और परफेक्ट 10 हासिल करना और तीन गोल्ड मेडल जीतना, ये बहुत विशेष बन जाता है। मैंने इन बच्चों को मुझसे मिलवाने का निवेदन किया है।'

हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये वीडियो कहां का है, लेकिन कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए कहा है कि ये नागालैंड का वीडियो है।

टॅग्स :जिमनास्टिक्सकिरेन रिजिजू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतक्या कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अपशब्द कहे? वायरल वीडियो में बहस करते दिखे?

भारतविपक्षी महिला सांसदों ने क्यों किया पीएम मोदी की कुर्सी का घेराव? संसद का नया वीडियो आया सामने

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!