लाइव न्यूज़ :

चार दशक बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बनाने से एक कदम दूर भारतीय हॉकी टीम

By भाषा | Updated: July 31, 2021 15:39 IST

Open in App

तोक्यो, 31 जुलाई आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम ब्रिटेन के खिलाफ रविवार को जब क्वार्टर फाइनल में उतरेगी तो उसका इरादा चार दशक बाद ओलंपिक पदक जीतने की दिशा में अगला कदम रखने के साथ उस गौरवशाली इतिहास को दोहराने का भी होगा ।

ओलंपिक में भारत को आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था जब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने पीला तमगा जीता था । उसके बाद से भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई और 1984 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहने के बाद वह इससे बेहतर नहीं कर सकी ।

बीजिंग में 2008 ओलंपिक में टीम पहली बार क्वालीफाई नहीं कर सकी और 2016 रियो ओलंपिक में आखिरी स्थान पर रही । देश में हॉकी का ग्राफ लगातार नीचे चला गया ।

पिछले पांच साल में हालांकि भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में जबर्दस्त सुधार आया है जिससे वह विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंची ।

दो साल पहले कोच बने आस्ट्रेलिया के ग्राहम रीड के आने के बाद से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास, आत्मबल और फिटनेस का स्तर बढा है । पहले दबाव के आगे घुटने टेकने वाली टीम अब आखिरी मिनटों तक हार नहीं मानती ।

आस्ट्रेलिया के हाथों 1 . 7 से मिली हार के अलावा भारतीय टीम ने अभी तक शानदार हॉकी खेली है ।पांच में से चार मैच जीतकर टीम पूल ए में दूसरे स्थान पर है । दूसरी ओर ब्रिटेन ने दो जीत दर्ज की और दो हार तथा एक ड्रॉ के बाद वह पूल बी में तीसरे स्थान पर है ।

भारत ने आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद लगातार तीन मैच जीते हैं । रैंकिंग में भी देखें तो भारत तीसरे और ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। मनदीप सिंह की अगुवाई में फॉरवर्ड पंक्ति को हालांकि मौकों को भुनाना होगा । भारत की ताकत मिडफील्ड हैजिसमें कप्तान मनप्रीत सिंह और नीलाकांता शर्मा होंगे ।

ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह , रूपिंदर पाल सिंह, अमित रोहिदास और वरूण कुमार से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी । डिफेंस को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा ।

कोच रीड ने पिछले मैच के बाद कहा था ,‘‘ हमने वह लय हासिल करने की कोशिश की है जो क्वार्टर फाइनल में चाहिये । कुछ अच्छे फील्ड गोल किये और मौके भी बनाये लेकिन सर्कल के भीतर बेहतर प्रदर्शन करना होगा ।’’

ओलंपिक में भारत और ब्रिटेन का सामना आठ बार हुआ है और दोनों टीमें चार चार बार जीती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!