लाइव न्यूज़ :

भारतीय ग्रैंडमास्टर सेतुरमन ने बार्सीलोना ओपन जीता, मुरली तीसरे स्थान पर

By भाषा | Updated: August 27, 2021 13:24 IST

Open in App

भारतीय ग्रैंडमास्टर एस पी सेतुरमन ने बार्सीलोना ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया जबकि कार्तिकेयन मुरली तीसरे स्थान पर रहे । सेतुरमन ने नौ दौर में 7 . 5 अंक बनाये और वह रूस के दानिल युफा की तुलना में बेहतर टाइब्रेकर स्कोर के आधार पर विजयी रहे । युफा और सेतुरमन के समान अंक थे । नौवे और आखिरी दौर में सेतुरमन ने अराम हाकोबयान को हराया ।शीर्ष वरीयता प्राप्त सेतुरमन पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रहे और छह बाजियां जीतने के अलावा तीन ड्रॉ खेली । आखिरी तीनों दौर में उन्होंने जीत दर्ज की और भारत के एन आर विसाख तथा आर्मेनिया के अराम हाकोबयान को हराया । उन्हें इस जीत से 8 . 5 ईएलओ अंक मिले जबकि मुरली को 6. 4 अंक मिले । सेतुरमन और मुरली ने पांचवें दौर में ड्रॉ खेला था । मुरली ने छह मुकाबले जीते , दो ड्रॉ खेले और छठे दौर में हाकोबयान से हार गए । भारत के अंतरराष्ट्रीय मास्टर एन आर विग्नेश और महिला ग्रैंडमास्टर आर वैशाली क्रमश: 15वें और 16वें स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUEFA Women’s Champions League 2023-24: आठ बार की विजेता ल्योन पर 2-0 से जीत, बार्सिलोना ने किया धमाल, तीसरी महिला चैंपियंस लीग ट्रॉफी पर कब्जा

अन्य खेलस्पेनिश नाइट क्लब में महिला से रेप के आरोप में बार्सिलोना के दिग्गज दानी अल्वेस को सुनाई गई 4.5 साल की सजा

अन्य खेलभारतीय ग्रैंडमास्टर इनियान ने नोइजियल अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!