भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियान ने नोइजियल अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता

By भाषा | Published: August 29, 2021 06:15 PM2021-08-29T18:15:05+5:302021-08-29T18:15:05+5:30

Indian Grandmaster Iniyan wins Noizel International Open Chess Tournament | भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियान ने नोइजियल अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता

भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियान ने नोइजियल अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता

भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने ब्लिट्ज वर्ग में शीर्ष पर रहने के बाद क्लासिकल स्पर्धा में नौ में आठ अंक बनाकर नोइजियल अंतरराष्ट्रीय ओपन 2021 शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता। इनियान (ईएलओ रेटिंग 2506) ने अपने से अधिक रेटिंग के यूक्रेन के ग्रैंडमास्टर यूरी सोलोडोवनिचेंको (ईएलओ रेटिंग 2561) से आधा अंक अधिक बनाया। फ्रांस के अंतरराष्ट्रीय मास्टर कम्ब्राथ यानिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। इनियान ने नौ बाजियों में से सात में जीत दर्ज की जबकि दो बाजियां उन्होंने ड्रा खेली। सोलोडोवनिचेंको के खिलाफ भी उन्होंने अंक बांटे। उन्होंने नौवें दौर में सेबेस्टियन पुचेर को हराकर अपना खिताब सुनिश्चित किया। इससे पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर ने ब्लिट्ज स्पर्धा में नौ में 7.5 अंक बनाकर खिताब जीता था। उन्होंने सात बाजियां जीती लेकिन अजरबेजान के ग्रैंडमास्टर गुलियेव नामिग से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Grandmaster Iniyan wins Noizel International Open Chess Tournament

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :ELO