लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का परीक्षण नेगेटिव आने के बाद स्वदेश लौटे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर कोविड-19 महामारी के डर के कारण जर्मनी में सारलॉरलक्स ओपन से हटने और फिर पृथकवास पर रहने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कोरोना वायरस के दूसरे परीक्षण में नेगेटिव आने के बाद मंगलवार को स्वदेश लौट गये।

इन खिलाड़ियों में लक्ष्य सेन भी शामिल हैं जो अपने खिताब का बचाव करने के लिये जर्मनी गये थे लेकिन उनके पिता और कोच डी के सेन के वायरस के लिये पॉजीटिव पाये जाने के बाद उन्हें सारब्रूकेन में सारलॉरलक्स ओपन से हटना पड़ा था।

विश्व के पूर्व नंबर 13 अजय जयराम और 2018 के विजेता शुभंकर डे को भी इस सुपर 100 टूर्नामेंट से हटने के लिये मजबूर होना पड़ा तथा सीनियर सेन के संपर्क में आने के कारण उन्हें भी पृथकवास पर रख दिया गया था। इन दोनों ने डेनमार्क ओपन के बाद पैसे जुटाकर जर्मन ओपन में भाग लिया था।

लक्ष्य, जयराम, शुभंकर और फिजियो अभिषेक वाघ को टूर्नामेंट से पहले नेगेटिव पाया गया था।

भारतीय दल ने पांच दिन पृथकवास में बिताये जिसके बाद उनका फिर से परीक्षण किया गया। यह परीक्षण नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें स्वदेश लौटने की अनुमति मिली।

लक्ष्य, उनके पिता और फिजियो बेंगलुरू पहुंचे जबकि शुभंकर और जयराम ने फ्रैंकफर्ट से दिल्ली की उड़ान पकड़ी।

डी के सेन ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम सुबह पांच बजे बेंगलुरू में अपने घर पहुंच गये। हम सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मेरा परीक्षण पॉजीटिव आने के बाद हम पृथकवास पर थे। जर्मन अधिकारियों ने एक नवंबर को हम पांचों का दूसरा परीक्षण किया और सौभाग्य से परिणाम नेगेटिव आया और हम तुरंत ही स्वदेश लौट गये।’’

लक्ष्य और शुभंकर को टूर्नामेंट के पहले दौर में बाइ मिली थी जबकि जयराम ने अपने पहले दौर का मैच जीता था लेकिन कोविड-19 के डर के कारण टूर्नामेंट में भारतीय अभियान का दुर्भाग्यपूर्ण अंत हो गया।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने भी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का सहयोग करने वाले सभी हितधारकों का आभार व्यक्त किया।

बीएआई ने कहा, ‘‘भारतीय शटलर और सहयोगी स्टाफ अब सात दिन तक घर में ही पृथकवास पर रहेंगे। ’’

अब जनवरी तक कोई टूर्नामेंट नहीं है इसलिए लक्ष्य कुछ दिनों के लिये अपने गृहनगर अल्मोड़ा लौट जाएंगे।

इससे पहले जयराम ने खेल मंत्री किरेन रीजीजू, राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ से मदद मांगी थी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने तुरंत ही आश्वासन दिया था कि वह दोनों खिलाड़ियों (जयराम और शुभंकर) के पृथकवास के दौरान के खर्चों को वहन करेगा।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!