लाइव न्यूज़ :

इंडिया लीजेंड्स ने वेस्टइंडीज लीजेंड्स को हराकर विश्व सीरीज टी20 फाइनल में प्रवेश किया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 12:35 IST

Open in App

रायपुर, 18 मार्च सचिन तेंदुलकर की अगुआई वाली इंडिया लीजेंड्स ने यहां वेस्टइंडीज लीजेंड्स को 13 रन से हराकर रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 के फाइनल में जगह बनायी।

तेंदुलकर (65) के अर्धशतक और वीरेंद्र सहवाग की मनोरंजक तथा युवराज सिंह की छह छक्कों जड़ित पारी से इंडिया लीजेंड्स ने बीती रात सेमीफाइनल मुकाबले में तीन विकेट पर 218 रन बनाये।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज टीम छह विकेट पर 206 रन ही बना सकी।

तेज गेंदबाज आर विनय कुमार ने महत्वपूर्ण मौके पर 18वें ओवर में वेस्टइंडीज के दो विकेट - कप्तान ब्रायन लारा (46) और टिनो बेस्ट - झटककर इंडिया लीजेंड्स को मैच में वापसी करायी।

ड्वेन स्मिथ की 63 (36 गेंद में नौ चौके और दो छक्के) और नरसिंह देवनारायण की 59 (44 गेंद में पांच चौके और दो छक्के) रन की पारी भी टीम के काम नहीं आ सकी। वेस्टइंडीज टीम इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकी और बाहर हो गयी।

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंडियन लीजेंड्स ने लगातार दूसरे मैच में 200 से ज्यादा रन का स्कोर खड़ा किया।

तेंदुलकर के अलावा युवराज ने 20 गेंद में 49 रन की पारी खेली जिसमें छह छक्के और एक चौका जड़ा था।

सहवाग (35 रन, 17 गेंद, पांच चौके और एक छक्का), युसूफ पठान (37) और मोहम्मद कैफ (27) ने भी मेजबानों के लिये बल्ले से योगदान दिया।

युवराज ने अंतिम दो ओवरों में छह छक्के जमाये। 19वें ओवर में युवराज ने लेग स्पिनर महेंद्रा नागामूटू पर चार छक्के जबकि अगले दो छक्के सुलेमान बेन के अंतिम ओवर में लगाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!