लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर्स रद्द होने के बाद भारत को नौ से अधिक कोटे मिलने की संभावना कम

By भाषा | Updated: February 16, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा तोक्यो ओलंपिक के लिये मुक्केबाजी के एक वैश्विक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट को रद्द करने के बाद इन खेलों में भारत के लिए कोटा हासिल कर चुके नौ खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना काफी कम है।

मुक्केबाजों को जून में पेरिस में एक टूर्नामेंट खेलना था जिससे 53 कोटा स्थानों का निर्धारण होना था । अब ये स्थान 2017 से विश्व रैंकिंग के आधार पर उपमहाद्वीपों में बराबर बांटे जायेंगे ।

भारत के लिए अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्णन (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक), मैरीकॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लोवलिना बोरगोहिन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) ने क्वालीफाई कर लिया हैं।

इन खिलाड़ियों ने पिछले साल एशियाई क्वालीफायर्स से ये कोटा हासिल किया था । इस टूर्नामेंट के बाद कोविड-19 के कारण वैश्विक प्रतियोगिताएं रूक गयी थी।

वर्तमान रैंकिंग में जो खिलाड़ी बेहतर स्थिति में उन्होंने ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। पंघाल अपने भार वर्ग में शीर्ष पर है।

जिन भार वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों की जगह पक्की नहीं है उनमें पुरुषों में 57 किग्रा, 81 किग्रा और 91 किग्रा के साथ महिलाओं में 57 किग्रा है।

भारतीय मुक्केबाजी के हाई परफोरमेंस निदेशक सैंटियागो नीवा को हालांकि उम्मीद है कि कुछ और खिलाड़ी क्वालीफिकेशन हासिल कर सकते है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ जाहिर है हम इससे निराशा है लेकिन हम अभी भी आशान्वित हैं। हम आईओसी के कदम का इंतजार करते है। मुझे वास्तव में खुशी है कि एशियाई क्वालीफायर में हमारा प्रदर्शन अच्छा था, यह उन खिलाड़ियों के लिए झटका है जो वहां कोटा नहीं हासिल कर सका।’’

दिग्गज मैरीकॉम ने आईओसी के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह कुछ खिलाड़ियों के लिए निराशाजनक भी है।

आईओसी से जारी बयान में उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे उन एथलीटों के लिए बुरा लग रहा है जिन्हें आखिरी विश्व क्वालीफायर में प्रतिस्पर्धा करने का मौका नहीं मिलेगा। सभी एथलीटों के सर्वोत्तम हितों को देखते हुए तोक्यो 2020 के लिए क्वालीफिकेशन तरीके को फिर से तय करने के लिए मैं मुक्केबाजी कार्यसमिति का 100 प्रतिशत समर्थन करती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs RCB: हेजलवुड-भुवी का कहर, 9 रन पर 6 विकेट, RCB ने ऐसे जीता वन-साइडेड मैच

क्रिकेटदिल्ली 75 पर ढेर, RCB ने 9 विकेट से रौंदा, 6.3 ओवर में खत्म मैच

क्रिकेटIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार, भुवी-जोश की गेंदबाजी के सामने पस्त हुए बल्लेबाज, आरसीबी की 9 विकेट जीत

क्रिकेट'उनके हर गेंदबाज से नफरत है': पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ ज़हर उगला | VIDEO

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!