लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रमंडल खेल 2022 से निशानेबाजी के बाहर होने पर भारत को रहना होगा एकजुट: हीना सिद्धू

By भाषा | Updated: July 18, 2019 19:19 IST

पिस्टल निशानेबाज हीना सिद्धू ने गुरुवार को कहा कि भारत इतना बड़ा देश है कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को बाहर करने के आयोजकों के फैसले के खिलाफ एकजुटता दिखा सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जुलाई। पिस्टल निशानेबाज हीना सिद्धू ने गुरुवार को कहा कि भारत इतना बड़ा देश है कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को बाहर करने के आयोजकों के फैसले के खिलाफ एकजुटता दिखा सकता है। भारतीय ओलंपिक संघ ने पिछले महीने धमकी दी थी कि अगर बर्मिंघम खेलों में निशानेबाजी को शामिल नहीं किया जाता है तो वे खेलों का बहिष्कार कर सकते हैं।

हीना ने कहा कि खिलाड़ियों को नुकसान करने वाला कदम नहीं उठाना चाहिए। यह पूछने पर कि बहिष्कार का विकल्प हो सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ऐसा पहले हो चुका है। हम पहले भी बहिष्कार कर चुके हैं। भारत बड़ा देश है और हम अपनी ताकत का इस्तेमाल कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरे खिलाड़ियों को नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्हें भाग लेने का मौका मिलना चाहिए, लेकिन हमें एकजुटता दिखानी होगी।’’ हीना ने आयोजन समिति की इस दलील को खारिज किया कि लोगों की निशानेबाजी में रूचि नहीं रह गई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सही नहीं है। जो कारण उन्होंने दिया है, वह सही नहीं है।’’ हीना ने इस बात पर तसल्ली जताई कि 2028 ओलंपिक तक तो निशानेबाजी ओलंपिक कार्यक्रम का हिस्सा है।

टॅग्स :हिना सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलShooting: हीना सिद्धू ने की क्वालिफिकेशन वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

अन्य खेलशूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारत के ओम प्रकाश ने जीता गोल्ड मेडल, बने पहले भारतीय

अन्य खेलAsian Games: हिना सिद्धू ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज, मनु भाकर पदक से चूकीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!