लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के बाद मिल्खा सिंह ने कहा था- तीन-​चार दिन में ठीक हो जाऊंगा

By भाषा | Updated: June 19, 2021 11:35 IST

परिवार के अनुरोध पर मिल्खा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन तीन जून को फिर पीजीआईएमईआर में भर्ती कराना पड़ा ।

Open in App
ठळक मुद्देमिल्खा सिंह की पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर भी कोरोना संक्रमण पाई गईं थी।उनकी पत्नी ने कहा था ,‘‘जिंदगी में पहली बार उन्होंने कमजोरी और शरीर में दर्द की शिकायत की।

कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने कहा था कि वह जल्दी ठीक हो जायेंगे और उन्हें यकीन था कि अपनी स्वस्थ जीवन शैली और नियमित व्यायाम के दम पर वह वायरस को हरा देंगे । 91 वर्ष के मिल्खा का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद चंडीगढ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में निधन हो गया ।

सोशल मीडिया पर उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आने के बाद पीटीआई ने जब उनसे संपर्क किया , तो उन्होंने जवाब दिया था ,‘‘ हां बच्चा । मैं 19 मई को कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं ।लेकिन मैं ठीक हूं ।कोई दिक्कत नहीं है । कोई बलगम या बुखार नहीं । यह चला जायेगा । डॉक्टर ने कहा है कि मैं तीन चार दिन में ठीक हो जाऊंगा ।’’

इसके कुछ दिन बाद एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया । उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर भी कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हुई और छह दिन पहले ही उनका निधन हुआ था ।

मिल्खा ने 20 मई को हुई बातचीत में कहा था ,‘‘ हमारे रसोइये को बुखार था लेकिन उसने बताया था । हमने उसे उसके गांव भेज दिया । उसके बाद हम सभी ने कोरोना जांच कराई । मैं हैरान हूं कि मुझे संक्रमण कैसे हो गया।’’ उन्होंने कहा था ,‘‘ मैं तो घर के भीतर ही रह रहा था । सिर्फ सुबह जॉगिंग और कसरत के लिये निकलता था । मैने कल भी जॉगिंग की । चिंता मत करेा , मैं ठीक हो जाऊंगा।’’

टॅग्स :मिल्खा सिंहकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!