लाइव न्यूज़ :

आई-लीग क्वालीफायर्स में बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी: एफसी बेंगलुरू यूनाइटेड कोच

By भाषा | Updated: July 2, 2021 15:18 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो जुलाई एफसी बेंगलुरू यूनाइटेड के मुख्य कोच रिचर्ड हुड ने सितंबर में आई-लीग क्वालीफायर आयोजित करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आई-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए इसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।

आई-लीग का 2021-22 सत्र कोलकाता में होगा और इसमें कुल 13 टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इससे पहले आई-लीग क्वालीफायर में अधिकतम 10 टीमें भाग लेंगी, जिसमें सभी मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

हुड ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के फैसले पर कहा, ‘‘क्लब में हम सभी खेलने और प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलने के लिये आभारी हैं। हम फिलहाल टीम को फिर से एकत्रित करके सितंबर में आई-लीग क्वालीफायर के लिए तैयारी शुरू करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस साल बीडीएफए सुपर डिवीजन में जीत से हमारा मनोबल बढ़ा है। हम हालांकि क्वालीफायर में फुटबॉल के स्तर और इसमें मिलने वाली कड़ी प्रतिस्पर्धा के बारे में जानते हैं। इसके लिए हमें अपने दृष्टिकोण में बदलाव करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!