लाइव न्यूज़ :

Hockey 5s World Cup 2024: 24 से 31 जनवरी के बीच मस्कट में एफआईएच पुरुष हॉकी 5एस विश्व कप, 16 टीम और 4 ग्रुप, मिस्र, स्विटजरलैंड और जमैका के साथ पूल बी में टीम इंडिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2023 15:04 IST

Hockey 5s World Cup 2024: नीदरलैंड को पूल ए में पाकिस्तान, पोलैंड और नाइजीरिया के साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और कीनिया को पूल सी में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमेजबान ओमान का सामना पूल डी में मलेशिया, अमेरिका और फिजी से होगा। प्रत्येक टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनने की उम्मीदों के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी और हम भी ऐसा चाहते हैं।टूर्नामेंट में कुछ वास्तव में मजबूत टीमें भाग ले रही हैं।

Hockey 5s World Cup 2024: मौजूदा एशियाई चैंपियन भारत को अगले साल 24 से 31 जनवरी के बीच मस्कट में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी 5एस विश्व कप के लिए मिस्र, स्विटजरलैंड और जमैका के साथ पूल बी में रखा गया है। पहली बार आयोजित किए जा रहे इस विश्व कप में कुल 16 टीमें भाग लेंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है।

भारत ने शनिवार को ओमान के सलालाह में पाकिस्तान को फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। नीदरलैंड को पूल ए में पाकिस्तान, पोलैंड और नाइजीरिया के साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और कीनिया को पूल सी में रखा गया है।

जबकि मेजबान ओमान का सामना पूल डी में मलेशिया, अमेरिका और फिजी से होगा। हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय कप्तान मनदीप मोर ने कहा,‘‘ टूर्नामेंट में कुछ वास्तव में मजबूत टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनने की उम्मीदों के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी और हम भी ऐसा चाहते हैं।’’

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम