लाइव न्यूज़ :

एथलेटिक्स ग्रां प्री: हिमा दास ने 200 मीटर में जीता गोल्ड मेडल, गोला फेंक में ताजिंदर पाल सिंह को मिला ब्रॉन्ज

By भाषा | Updated: July 4, 2019 21:38 IST

भारत की फर्राटा धाविका हिमा दास ने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की फर्राटा धाविका हिमा दास ने पोलैंड में 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।हिमा ने 200 मीटर में 23.65 सेकेंड का समय निकालकर सोना अपने नाम किया।गोला फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक ताजिंदर पाल सिंह तूर ने कांस्य पदक हासिल किया।

नई दिल्ली, चार जुलाई। भारत की फर्राटा धाविका हिमा दास ने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता, जबकि गोला फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक ताजिंदर पाल सिंह तूर ने कांस्य पदक हासिल किया। विश्व जूनियर चैंपियन और 400 मीटर में राष्ट्रीय रिकार्डधारक हिमा ने 200 मीटर में 23.65 सेकेंड का समय निकालकर सोने का तमगा अपने नाम किया।

पिछले कुछ महीनों से पीठ दर्द से परेशान रही हिमा की 200 मीटर में इस साल यह पहली प्रतिस्पर्धी दौड़ थी। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23.10 सेकेंड है जो उन्होंने पिछले साल हासिल किया था। इस दौड़ में एक अन्य भारतीय वी के विसमाया ने 23.75 सेकेंड के व्यक्तिगत समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

एशियाई चैंपियन तूर ने पुरुषों के गोला फेंक में 19.62 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता। मोहम्मद अनस पुरूषों की 200 मीटर दौड़ में 20.75 सेकेंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे। के एस जीवन ने पुरूषों की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 47.25 सेकेंड का समय लिया।

टॅग्स :हिमा दास
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलAsian Games 2023: 2018 में पहचम लहराया, इस बार नहीं दिखेंगे, गोल्ड के दावेदार विनेश, दहिया, रामपाल, पंघाल, सौरभ, हिमा दास और दीपिका कुमारी बाहर

अन्य खेलशैली बहुत कुछ मेरे जैसी, मेरा रिकार्ड तोड़ती है तो खुशी होगी : अंजू बॉबी जार्ज

अन्य खेलनेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप में चोटिल हुईं हिमा दास, टोक्यो ओलिंपिक क्वालीफिकेशन का टूट सकता है सपना

एथलेटिक्सओलंपिक के लिए अभी तक नहीं कर सकीं क्वालीफाई, हिमा दास को नहीं सता रही चिंता

एथलेटिक्सकभी खुद जूते पर लिखा था 'एडिडास', आज हिमा दास के नाम के साथ जूते बनाती है कंपनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!