नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप में चोटिल हुईं हिमा दास, टोक्यो ओलिंपिक क्वालीफिकेशन का टूट सकता है सपना

By भाषा | Published: June 26, 2021 01:22 PM2021-06-26T13:22:31+5:302021-06-26T14:49:54+5:30

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी, ‘‘हमें उम्मीद है कि हिमा दास आज सुबह अंतर-राज्यीय मीट में 100 मीटर हीट के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के बाद जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी।’’

Hima suffers muscle strain, risk of missing Olympic qualification | नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप में चोटिल हुईं हिमा दास, टोक्यो ओलिंपिक क्वालीफिकेशन का टूट सकता है सपना

फर्राटा धाविका हिमा दास। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsहिमा अगर रिले टीम में जगह नहीं बनाती है तो उसके तोक्यो जाने की संभावना बहुत कम है। असम की यह सितारा धाविका हालांकि ओलंपिक खेलों में 200 मीटर स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही है।

फर्राटा धाविका हिमा दास  राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को 100 मीटर हीट (दौड़) के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चोटिल हो गईं।
उनकी चोट की गंभीरता का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है।

हिमा तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है। वह अभी तक इन खलों के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायी है और तीसरे हीट में उन्होंने 100 मीटर की दौड़ 12.01 सेकेंड में पूरी की। वह इस दौरान हीट में तीसरे स्थान पर रही।

इस प्रक्रिया में उसने शनिवार शाम को होने वाले फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया, लेकिन खिताबी दौड़ में उनके भाग लेने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।हिमा की चोट अगर गंभीर हुई तो तोक्यो खेलों के लिए चार×100 मीटर महिला रिले टीम की क्वालीफिकेशन के लिए यह बड़ा झटका होगा क्योंकि हिमा चौकड़ी की महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जिसमें दुती चंद, धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन भी शामिल हैं।

हिमा लंबे समय से शरीर के निचले हिस्से में चोट की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने आईजीपी चार में 200 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ 22.88 सेकेंड का समय निकाला जो क्वालीफिकेशन के लिए जरूरी लेकिन 22.80 सेकेंड के काफी करीब था।मौजूदा टूर्नामेंट हिमा और दुती के लिए तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने का आखिरी मौका है।

Web Title: Hima suffers muscle strain, risk of missing Olympic qualification

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे