लाइव न्यूज़ :

कमर की तकलीफ के कारण विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकेंगी हिमा दास

By भाषा | Updated: September 18, 2019 23:48 IST

हिमा यूरोप में अभ्यास के दौरान भी कमर के दर्द से जूझती रही है। उसने दो से 20 जुलाई तक 200 मीटर में चार और 400 मीटर में एक स्वर्ण पदक जीता हालांकि ये प्रतियोगितायें आला दर्जे की नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देहिमा दास कमर की तकलीफ के कारण विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकेंगी।हिमा यूरोप में अभ्यास के दौरान भी कमर के दर्द से जूझती रही है।

नई दिल्ली, 18 सितंबर। विश्व जूनियर चैंपियन हिमा दास कमर की तकलीफ के कारण आगामी विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकेंगी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा, ‘‘हिमा कमर की चोट के कारण दोहा में विश्व चैंपियनशिप नहीं खेल सकेंगी।’’

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने नौ सितंबर को हिमा समेत सात महिला एथलीटों को 27 सितंबर से छह अक्टूबर तक दोहा में होने वाली चैंपियनशिप के लिए टीम में चुना था। एएफआई ने हालांकि आईएएएफ को दो रिले रेस के लिये जो शुरुआती प्रविष्टि भेजी थी, उसमें हिमा का नाम नहीं था। इसके बाद से रिले दौड़ में उनकी भागीदारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी।

फर्राटा धाविका दुती चंद को बाद में आईएएएफ के न्यौते पर 100 मीटर में शामिल किया गया। हिमा यूरोप में अभ्यास के दौरान भी कमर के दर्द से जूझती रही है। उसने दो से 20 जुलाई तक 200 मीटर में चार और 400 मीटर में एक स्वर्ण पदक जीता हालांकि ये प्रतियोगितायें आला दर्जे की नहीं थी।

टॅग्स :हिमा दास
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलAsian Games 2023: 2018 में पहचम लहराया, इस बार नहीं दिखेंगे, गोल्ड के दावेदार विनेश, दहिया, रामपाल, पंघाल, सौरभ, हिमा दास और दीपिका कुमारी बाहर

अन्य खेलशैली बहुत कुछ मेरे जैसी, मेरा रिकार्ड तोड़ती है तो खुशी होगी : अंजू बॉबी जार्ज

अन्य खेलनेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप में चोटिल हुईं हिमा दास, टोक्यो ओलिंपिक क्वालीफिकेशन का टूट सकता है सपना

एथलेटिक्सओलंपिक के लिए अभी तक नहीं कर सकीं क्वालीफाई, हिमा दास को नहीं सता रही चिंता

एथलेटिक्सकभी खुद जूते पर लिखा था 'एडिडास', आज हिमा दास के नाम के साथ जूते बनाती है कंपनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!