लाइव न्यूज़ :

तीन हफ्तों में जीते 5 गोल्ड, दोगुनी हुई हिमा दास की ब्रैंड वैल्यू

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: July 22, 2019 16:24 IST

फिलहाल हिमा के मौजूदा एंडोर्समेंट में एडिडास स्पोर्ट्सवियर, एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, एसबीआई और स्टार सीमेंट शामिल हैं।

Open in App

तीन हफ्तों के अंदर 5 गोल्ड जीतने के बाद भारतीय एथलीट हिमा दास की ब्रांड वैल्यू अब दोगुनी हो चुकी है। अब हिमा को हर एंडोर्समेंट के लिए 30 के बदले 60 लाख मिलेंगे।

फिलहाल हिमा के मौजूदा एंडोर्समेंट में एडिडास स्पोर्ट्सवियर, एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, एसबीआई और स्टार सीमेंट शामिल हैं। स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आईओएस के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरव तोमर के मुताबिक अब कुछ और ब्रांड के साथ भी हिमा को जोड़ने के बारे में सोचा जा रहा है।

हिमा ने साल की अपनी पहली 200 मीटर प्रतिस्पर्धी दौड़ में 23.65 सेकेंड के समय के साथ दो जुलाई को पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में स्वर्ण पदक जीता था।

इसके बाद उन्होंने सात जुलाई को पोलैंड में ही कुत्नो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 23.97 सेकेंड के साथ 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। चेक गणराज्य में 13 जुलाई को क्लादनो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमा ने 23.43 सेकेंड से स्वर्ण पदक जीता जबकि बुधवार (17 जुलाई) को इसी देश में उन्होंने ताबोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चौथा सोने का तमगा जीता।

इस साल अप्रैल में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पीठ की तकलीफ के कारण परेशान रहने के बाद असम की 19 साल की हिमा ने पहली बार 400 मीटर में हिस्सा लिया था।

टॅग्स :हिमा दासएथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतAsian Athletics Championships: सचिन यादव से हारते-हारते बचे अरशद नदीम?, 86.40 मीटर के साथ ओलंपिक चैंपियन ने जीता स्वर्ण, 85.16 मीटर के साथ सचिन ने जीता सिल्वर

विश्वUS: महिला वर्ग के खेलों में ट्रांसजेंडरों के भाग लेने पर रोक, डोनाल्ड ट्रंप ने लिया फैसला

अन्य खेलNeeraj Chopra-Kishore Jena Asian Games: पेरिस ओलंपिक 2024 में साथ ही धमाल मचाएंगे चोपड़ा और जेना, एशियाई खेल में जीते स्वर्ण और रजत

अन्य खेलAsian Games 2023 Overall medals tally: एशियाई खेल में अभी तक 80 पदक पर कब्जा, 18 स्वर्ण के साथ चौथे स्थान पर भारत, बैंस, सेबल, जेना और महिलाओं की 4x400 मीटर रिले ने रजत पदक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!