लाइव न्यूज़ :

हिमा असम में डीएसपी बनी, कहा जारी रहेगा एथलेटिक्स कैरियर

By भाषा | Updated: February 26, 2021 16:27 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 फरवरी स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास को शुक्रवार को असम पुलिस में उप अधीक्षक बनाया गया जिसने इसे बचपन का सपना सच होने जैसा बताया ।

हिमा को नियुक्ति पत्र असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सौंपा जो केंद्र में खेलमंत्री भी रह चुके हैं । यहां आयोजित एक समारोह में पुलिस महानिदेशक समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी और प्रदेश सरकार के अधिकारी उपस्थित थे ।

हिमा ने बाद में कहा कि वह बचपन से पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखती आई हैं ।

उसने कहा ,‘‘ यहां लोगों को पता है । मैं कुछ अलग नहीं कहने जा रही । स्कूली दिनों से ही मैं पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी और यह मेरी मां का भी सपना था ।’’

हिमा ने कहा ,‘‘वह दुर्गापूजा के दौरान मुझे खिलौने में बंदूक दिलाती थी । मां कहती थी कि मैं असम पुलिस की सेवा करूं और अच्छी इंसान बनूं ।’’

एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता और जूनियर विश्व चैम्पियन हिमा ने कहा कि वह पुलिस की नौकरी के साथ खेलों में अपना कैरियर भी जारी रखेगी ।

उसने कहा ,‘‘ मुझे सब कुछ खेलों की वजह से मिला है । मैं प्रदेश में खेल की बेहतरी के लिये काम करूंगी और असम को हरियाणा की तरह सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बनाने की कोशिश करूंगी । असम पुलिस के लिये काम करते हुए अपना कैरियर भी जारी रखूंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!