लाइव न्यूज़ :

दुनिया को दिखाना है कि जापान सुरक्षित तरीके से ओलंपिक की मेजबानी कर सकता है : सुगा

By भाषा | Updated: July 20, 2021 16:48 IST

Open in App

तोक्यो, 20 जुलाई (एपी) जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने तोक्यो ओलंपिक से पहले खेल अधिकारियों से कहा कि दुनिया को दिखाना है कि जापान ओलंपिक खेलों की सुरक्षित मेजबानी कर सकता है ।

कोरोना महामारी के बीच घोषित आपातकाल की स्थिति में हजारों खिलाड़ी, अधिकारी, स्टाफ और मीडियाकर्मी जापान पहुंच रहे हैं । प्रतिस्पर्धा बुधवार से शुरू हो जायेंगी जब सॉफ्टबॉल और महिला फुटबॉल के मुकाबले होंगे ।

सुगा ने यहां एक पांच सितारा होटल में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों के साथ बैठक में कहा ,‘‘ दुनिया बड़ी समस्याओं से घिरी है । ऐसे में हमें ओलंपिक की सफल मेजबानी करनी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जापान को यह दुनिया को दिखाना है। हम जापान के लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखेंगे ।’’

सुगा ने स्वीकार किया कि ओलंपिक तक के जापान के सफर की रफ्तार कई बार मंद पड़ी लेकिन कहा कि टीकाकरण शुरू होने के बाद लंबा इंतजार खत्म होता दिख रहा है।

जापान में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ओलंपिक के दौरान विदेशों से इतने सारे आगंतुकों को आने की अनुमति देने पर सवाल उठाये थे । ओलंपिक में स्थानीय या विदेशी दर्शक नहीं होंगे ।

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक को दो सप्ताह पहले यहां पहुंचने के बाद से विरोध का सामना करना पड़ रहा है ।

उन्होंने कहा कि खेल शांति, एकजुटता और सद्भाव का संदेश देंगे । उन्होंने यह भी कहा कि खेलों को रद्द करना कभी विकल्प नहीं था ।

आईओसी अध्यक्ष ने मेजबानों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘दुनिया भर में अरबों लोग ओलंपिक खेलों का अनुसरण करेंगे और उनकी सराहना करेंगे।’’

खेलों के आयोजन से दुनिया भर के प्रसारकों से तीन बिलियन डॉलर (लगभग 2.23 खरब रूपये) से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा। यह स्विट्जरलैंड स्थित आईओसी के संचालन में मदद करता है। आईओसी इस रकम से 206 राष्ट्रीय टीमों और ओलंपिक खेलों के शासकीय निकायों के साथ करोड़ों डॉलर साझा करता है।

बाक ने कहा कि आईओसी ओलंपिक और पैरालंपिक के तोक्यो आयोजकों को 1.7 बिलियन डॉलर (लगभग 1.26 खरब रुपये) का योगदान दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!