लाइव न्यूज़ :

गोल्फ: अर्जुन पुरस्कार के लिए राशिद खान, अदिति और दीक्षा नामांकित

By भाषा | Updated: June 4, 2020 17:43 IST

Golfers Arjuna Award: गोल्फ में अर्जुन पुरस्कारों के लिए राशिद खान, अदिति अशोक और दीक्षा डागर को नामांकित किया गया है, जानिए उनकी उपलब्धियां

Open in App
ठळक मुद्देअदिति लेडीज यूरोपीय टूर में तीन जीत हासिल कर चुकी हैं, अमेरिकन लेडीज पीजीए टूर में खेलने वाली देश की एकमात्र गोल्फरराशिद विश्व रैंकिंग में भारत के सर्वश्रेष्ठ गोल्फर हैं, दीक्षा ने महिलाओं का साउथ अफ्रीकन ओपन जीता था

नई दिल्ली:  गोल्फर राशिद खान, अदिति अशोक और दीक्षा डागर के नाम की सिफारिश राष्ट्रीय महासंघ ने इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिये की है। राशिद विश्व रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज भारतीय गोल्फर हैं जबकि 2016 रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली अदिति देश की एकमात्र गोल्फर हैं जो इस समय अमेरिका में लेडीज पीजीए टूर में खेल रही हैं। उन्होंने लेडीज यूरोपीय टूर में तीन जीत हासिल की हैं।

दीक्षा ने महिलाओं का साउथ अफ्रीकन ओपन खिताब जीता था और 2017 डेफलिम्पिक्स में रजत पदक जीतने वाली इस गोल्फर का टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वॉलीफाई करना सुनिश्चित था लेकिन ये स्थगित हो गये। भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने उनके नाम की सिफारिश की।

पेशेवर संस्थायें - भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) और भारतीय महिला गोल्फ संघ (डब्ल्यूजीएआई) अकसर अपनी सिफारिश किये गये नाम आईजीयू को भेजते हैं। अगर कोविड-19 महामारी नहीं होती तो इन सभी के तोक्यो ओलंपिक टीम में जगह बनाने की उम्मीद थी।

राशिद 2010 में ग्वांग्झू एशियाई खेलों में एक शॉट से व्यक्तिगत कांस्य पदक से चूक गये थे लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने में मदद की। वह एशिया में 10वें स्थान से सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले भारतीय गोल्फर हैं और वह विश्व रैंकिंग में भी 185वें स्थान से शीर्ष भारतीय हैं। 

टॅग्स :गोल्फअर्जुन अवॉर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्व35 घंटे गोल्फ खेल कर नया विश्व रिकॉर्ड, केलेची एजीही ने ब्रिटिश गोल्फर के 32 घंटे का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

अन्य खेलProfessional Golf Tour of India PGTI 2024: 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव की नई पारी, पीजीटीआई के नए अध्यक्ष, जानें क्या है...

अन्य खेलअदिति अशोक विश्व रैंकिंग में शीर्ष 50 में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनी

कारोबारपूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी की पत्नी ने दिल्ली के गोल्फ लिंक्स में खरीदा 160 करोड़ रुपये का बंगला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!