लाइव न्यूज़ :

गोवा की नजरें लगातार तीसरी जीत दर्ज पर, एससी ईस्ट बंगाल अच्छी फॉर्म जारी रखने उतरेगा

By भाषा | Updated: January 5, 2021 18:24 IST

Open in App

वास्को, पांच जनवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पहली जीत से उत्साहित एससी ईस्ट बंगाल की टीम बुधवार को यहां तिलक मैदान स्टेडियम में एफसी गोवा के खिलाफ अपनी अच्छी फॉर्म को बरकार रखने के इरादे से उतरेगी।

नए साल ईस्ट बंगाल के लिए नई खुशी लेकर आया है और टीम ने आईएसएल फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने पिछले मुकाबले में ओडिशा एफसी को 3-1 से हराकर पहली जीत दर्ज की।

दूसरी तरफ गोवा की टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। ईस्ट बंगाल की टीम अपनी इकलौती जीत के बाद नीचे से दूसरे स्थान पर चल रही है जबकि गोवा की टीम जमशेदपुर और हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत की बदौलत तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

एफसी गोवा की टीम जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी लेकिन उसे ईस्ट बंगाल से सावधान रहना होगा।

ईस्ट बंगाल के कोच रॉबी फाउलर ने कहा, ‘‘हमें जीत चाहिए। बीते कुछ सप्ताह की तुलना में आज हमारे खिलाड़ी बेहतर स्थिति में हैं लेकिन जैसा कि मैंने कहा है कि अगर हम जैसा खेल सकते हैं और ठीक वैसा ही मैदान पर खेलें तो हमें जीत अवश्य मिलेगी।’’

गोवा के कोच जुआन फेरांडो ईस्ट बंगाल को हल्के में नहीं ले रहे हैं। फेरांडो ने कहा, ‘‘यह टीम काफी कॉम्पैक्ट है और बीते कुछ मैचों से उसने स्तरीय फुटबॉल खेली है। दो सप्ताह पहले इस टीम पर दबाव था क्योंकि वह सबसे नीचे थी लेकिन जब आपके खाते में तीन अंक आ जाते हैं तो ड्रेसिंग रूम का माहौल कुछ और ही हो जाता है। ईस्ट बंगाल हमारे खिलाफ बिना किसी दबाव के खेलेगी क्योंकि वह जीत के बाद यहां आई है। यह उनके लिए नया मौका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!