लाइव न्यूज़ :

Friendly Football Match 2024: फ्रांस ने चिली को 3-2 से कूटा, जर्मनी ने नीदरलैंड को 2-1 से हराया, इंग्लैंड ने बेल्जियम को 2-2 से बराबरी पर रोका, जानें अन्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2024 18:02 IST

Friendly Football Match 2024:

Open in App
ठळक मुद्देचिली की ओर से मार्सेलिनो नुनेज और डारियो ओसोरियो ने गोल किए।यूरोपीय चैंपियनशिप से पहले टीम का मनोबल बढ़ेगा।रीप्ले देखने पर पुष्टि हुई की गेंद गोल रेखा को पार कर चुकी थी।

Friendly Football Match 2024: जर्मनी के खिलाफ पहले मैच में शिकस्त के बाद फ्रांस को मंगलवार को यहां मैत्री फुटबॉल मैच में चिली के खिलाफ 3-2 की जीत के दौरान जूझना पड़ा। यूरोपीय चैंपियनशिप में जीत के दावेदारों में शामिल फ्रांस की टीम चिली के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। फ्रांस की जीत में रेंडल कोलो मुआनी की अहम भूमिका रही जिन्होंने एक गोल करने के अलावा ओलिवर गिरोड के गोल में मदद भी की। फ्रांस के लिए योसोफ फोफाना ने भी गोल दागा। चिली की ओर से मार्सेलिनो नुनेज और डारियो ओसोरियो ने गोल किए।

स्थानापन्न खिलाड़ी निकलास फल्कबर्ग के गोल से जर्मनी ने मंगलवार को यहां मैत्री फुटबॉल मैच में नीदरलैंड को 2-1 से हरा दिया जिससे यूरोपीय चैंपियनशिप से पहले टीम का मनोबल बढ़ेगा। नीदरलैंड के गोलकीपर बार्ट वरब्रुगेन ने 85वें मिनट में फल्कबर्ग के शॉट को रोकने का प्रयास किया लेकिन रीप्ले देखने पर पुष्टि हुई की गेंद गोल रेखा को पार कर चुकी थी।

जर्मनी की दो मैच में यह दूसरी जीत है। टीम ने शनिवार को फ्रांस को 2-0 से हराया था। इस हार के साथ नीदरलैंड का लगातार चार जीत का क्रम भी टूट गया। नीदरलैंड को चौथे ही मिनट में जोइ वीरमैन ने बढ़त दिला दी थी लेकिन 11वें मिनट में मैक्सीमिलन मिटलस्टेड ने स्कोर 1-1 कर दिया। फल्कबर्ग ने इसके बाद अंतिम मिनटों में गोल दागकर जर्मनी की जीत सुनिश्चित की।

ज्यूड बेलिंगहम के इंजरी टाइम में दागे सत्र के 22वें गोल की मदद से इंग्लैंड ने मंगलवार को यहां मैत्री फुटबॉल मैच में बेल्जियम को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया। रीयाल मैड्रिड के मिडफील्डर बेलिंगहम ने वेम्बले स्टेडियम में दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के पांचवें मिनट में गोल दागकर इंग्लैंड को लगातार दूसरी हार से बचाया। शनिवार को इंग्लैंड को ब्राजील के खिलाफ 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

योरी टिलेमेंस ने 11वें मिनट में बेल्जियम को बढ़त दिलाई थी लेकिन इवान टोनी ने 17वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। टिलेमेंस ने 36वें मिनट में एक और गोल करके बेल्जियम को 2-1 से आगे किया। टीम ने अंतिम लम्हों तक बढ़कर बरकरार रखी लेकिन बेलिंगहम ने इंग्लैंड को बराबरी दिला दी।

लुकास पेक्वेटा के इंजरी टाइम में पेनल्टी पर दागे गोल से ब्राजील ने मंगलवार को यहां मैत्री फुटबॉल मैच में स्पेन को 3-3 से ड्रॉ पर रोका। रीयाल मैड्रिड की ओर से खलने वाले ब्राजील के कप्तान विनिसियस जूनियर को स्थानीय लीग में खेलते हुए कई बार नस्लवाद का सामना करना पड़ा जिसके बाद इस मुकाबले को ‘वन स्किन’ मैच के रूप में पेश किया गया।

ब्राजील ने दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले को ड्रॉ कराया। स्पेन की ओर से रोड्री ने 12वें और 87वें मिनट में पेनल्टी पर दो गोल दागे जबकि एक अन्य गोल डेनी ओल्मो ने किया। ब्राजील के लिए रोड्रिगो (40वें मिनट) और एंड्रिक (50वें मिनट) ने गोल किए जबकि पेक्वेटा ने इंजरी टाइम के छठे मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम के हार से बचाया।

टॅग्स :फीफाफीफा विश्व कपArgentinaइंग्लैंडEngland
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!