लाइव न्यूज़ :

बिश्वामित्र सहित चार भारतीय एशियाई युवा एवं जूनियर मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: August 22, 2021 16:59 IST

Open in App

बिश्वामित्र चोंगथाम (51 किग्रा) सहित भारत के चार मुक्केबाजों ने रविवार को दुबई में एएसबीसी युवा एवं जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्के किए।विश्व युवा चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बिश्वामित्र ने एकतरफा मुकाबले में कजाखस्तान के केंझे मुरातुल को 5-0 से हराया।अभिमन्यु लॉरा (92 किग्रा), दीपक (75 किग्रा) और प्रीति (57 किग्रा) भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।मिडिलवेट क्वार्टर फाइनल में दीपक ने इराक के धुर्गाम करीम के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाया। तीसरे दौर में दीपक ने करीम पर कई मुक्के जड़े जिससे रैफरी को मुकाबला रोकने के लिए बाध्य होना पड़ा।राष्ट्रीय चैंपियन हरियाणा के अभिमन्यु ने भी एकतरफा मुकाबले में किर्गिस्तान के तेनिबेकोव संजार को शिकस्त देते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।रैफरी ने दूसरे दौर में ही मुकाबला रोककर अभिमन्यु को विजेता घोषित किया।महिला वर्ग में प्रीति ने दूसरे दौर के मुकाबले में मंगोलिया की तुग्सजारगल नोमिन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रीति के दबदबे को देखते हुए रैफरी ने मुकाबला बीच में रोककर उन्हें विजेता घोषित किया।दूसरी तरफ आदित्य जंघू (86 किग्रा) दूसरे दिन शिकस्त झेलने वाले एकमात्र भारतीय मुक्केबाज रहे। उन्हें क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान तेमरलान मुकातायेव के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।तीसरे दिन छह भारतीय मुक्केबाज चुनौती पेश करेंगे।कृष पाल (46 किग्रा), आशीष (54 किग्रा), अंशुल (57 किग्रा), प्रीत मलिक (63 किग्रा) और भरत जून (81 किग्रा से अधिक) क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे जबकि गौरव सैनी (70 किग्रा) सेमीफाइनल में चुनौती पेश करेंगे।मौजूदा एशियाई चैंपियनशिप से एशियाई स्तर पर उभरते हुए युवा प्रतिभावान मुक्केबाजों को महामारी के कारण लगभग दो साल बाद प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का मौका मिला है।युवा आयु वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता को 6,000 डॉलर जबकि रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश: 3,000 और 1,500 डॉलर मिलेंगे।जूनियर चैंपियनशिप के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश: 4,000, 2,000 और 1,000 डॉलर मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!