लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी में कमेंट्री करेंगे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप

By भाषा | Updated: September 9, 2021 12:24 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ सितंबर (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुक्केबाजी के एक नुमाइशी मुकाबले में कमेंट्री करेंगे जिसमें पूर्व हैवीवेट चैम्पियन इवांडर होलीफील्ड भी शामिल होंगे ।

ट्रंप के साथ उनके बेटे डोनाल्ड जूनियर भी होंगे । हॉलीवुड में होने वाले इस मुकाबले की फीड एफआईटीई डॉट टीवी पर उपलब्ध होगी ।

पूर्व राष्ट्रपति ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मुझे महान लड़ाके और मुकाबले पसंद है ।इस बार मैं शनिवार की रात ऐसे ही एक मुकाबले का हिस्सा रहूंगा और अपने विचार भी रखूंगा । आप इसे चूकना नहीं चाहेंगे ।’’

पहले यह मुकाबला लॉस एंजिलिस में होना था जिसमें आस्कर डे ला होया को विटोर बेलफोर्ट का सामना करना था । डे ला होया के कोरोना संक्रमित होने के कारण ऐन मौके पर होलीफील्डको शामिल किया गया । होलीफील्ड की उम्र को देखते हुए कैलिफोर्निया राज्य एथलेटिक आयोग ने अनुमति देने से इनकाार कर दिया जिसकी वजह से अब मुकाबला फ्लोरिडा में हो रहा है ।

होलीफील्ड अगले महीने 59 वर्ष के हो जायेंगे और 2011 से रिंग में नहीं उतरे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!