पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी उस्मान खान का निधन

By भाषा | Published: June 4, 2021 07:15 PM2021-06-04T19:15:40+5:302021-06-04T19:15:40+5:30

Former Indian hockey player Usman Khan passes away | पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी उस्मान खान का निधन

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी उस्मान खान का निधन

नयी दिल्ली, चार जून पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी उस्मान खान का लंबे समय से कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है।

हॉकी इंडिया अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘पूर्व भारतीय खिलाड़ी उस्मान खान के निधन की खबर सुनकर हम काफी दुखी हैं। उन्हें ‘लेफ्ट विंगर’ के तौर पर शानदार काबिलियत के लिये याद किया जायेगा। वह उन दिनों के बहुत स्टाइलिश खिलाड़ी थे। ’’

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हॉकी इंडिया की ओर से मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ’’

खान ने लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद आंध्र प्रदेश के मदनापाले में अंतिम सांस ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Indian hockey player Usman Khan passes away

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे