लाइव न्यूज़ :

फीफा विश्वकप मैच कवर करते वक्त सीट से लुढ़कने के बाद फुटबॉल पत्रकार ग्रांट वाहल का कतर में निधन

By भाषा | Updated: December 10, 2022 12:17 IST

वाहल ने बुधवार को ट्वीट किया था कि वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वाहल को जानने वाले अमेरिकी पत्रकारों के अनुसार वह 49 वर्ष के थे। वह अपना आठवां विश्वकप कवर कर रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देसैल आईकॉनिक स्टेडियम में मैच के दौरान वाहल अचानक अपनी सीट में लुढ़क गए। उनके पास बैठे हुए पत्रकारों ने इसके बाद सहायता के लिए गुहार लगाई।वाहल को जानने वाले अमेरिकी पत्रकारों के अनुसार वह 49 वर्ष के थे।

लुसैल: अमेरिका के मशहूर फुटबाल लेखकों में से एक ग्रांट वाहल का शनिवार को तड़के अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच विश्व कप क्वार्टर फाइनल का मैच कवर करते समय निधन हो गया। लुसैल आईकॉनिक स्टेडियम में मैच में जब अतिरिक्त समय का खेल हो रहा था तभी वाहल अचानक अपनी सीट में लुढ़क गए। उनके पास बैठे हुए पत्रकारों ने इसके बाद सहायता के लिए गुहार लगाई।

आपातकाल कर्मियों ने तुरंत वहां पहुंचकर सहायता पहुंचाई। पत्रकारों को बाद में बताया गया कि वाहल का निधन हो गया है। वाहल ने बुधवार को ट्वीट किया था कि वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वाहल को जानने वाले अमेरिकी पत्रकारों के अनुसार वह 49 वर्ष के थे। वह अपना आठवां विश्वकप कवर कर रहे थे। 

ग्रांट के भाई ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "मेरा नाम एरिक वाहल है। मैं सिएटल, वाशिंगटन में रहता हूँ। मैं ग्रांट वाहल का भाई हूं। मैं समलैंगिक हूं। मेरी वजह से ही उन्होंने विश्व कप में रेनबो शर्ट पहनी थी। मेरा भाई हेल्दी था। उसने मुझे बताया कि उसे जान से मारने की धमकी मिली है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरा भाई अभी मरा है। मुझे विश्वास है कि वह मारा गया था। और मैं बस अब किसी तरह की मदद की गुहार लगा सकता हूं।

टॅग्स :फीफा विश्व कपQatar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्वईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट को बनाया निशाना, कई मिसाइलें दागी; ट्रंप ने किया रिएक्ट

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्वFIFA ने शुरू किया पीस अवॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप को सम्मानित करने की अटकलें तेज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!