लाइव न्यूज़ :

FIH Pro League 2023: तीन दिन में दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त, भारत ने 4-3 से मैच अपने नाम, विवेक ने 100वां मैच में किया कारनामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2023 14:50 IST

FIH Pro League 2023: अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शूटआउट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसे भारत ने 4-3 से अपने नाम किया।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार चौथी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एफ्राम्स (37वें और 52वें मिनट) ने दोनों गोल दागे। पीआर श्रीजेश ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में क्यों गिना जाता है।

FIH Pro League 2023: भारतीय हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मैच में बुधवार को पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर तीन दिन में दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी।   नियमित समय के दौरान दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थी। अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शूटआउट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसे भारत ने 4-3 से अपने नाम किया।

बिरसा मुंडा स्टेडियम में लगातार चौथी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। भारत के लिए विवेक सागर प्रसाद (दूसरे मिनट) और सुखजीत सिंह (47वें) ने निर्धारित समय में गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एफ्राम्स (37वें और 52वें मिनट) ने दोनों गोल दागे।

शूटआउट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत और दिलप्रीत सिंह ने गोल किए जिससे भारत ने अपने घरेलू अभियान का शानदार तरीके से अंत किया। भारत ने  विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-2 और 6-3 से हराया था, जबकि रविवार को पहले चरण के मैच में चौथे नंबर के ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से हराया था।

भारत ने शानदार शुरुआत की और दूसरे मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया। कप्तान हरमनप्रीत की शक्तिशाली ड्रैग-फ्लिक को ऑस्ट्रेलिया के कीपर जोहान डर्स्ट ने पैड से दूर कर दिया। लेकिन रिबाउंड पर विवेक सागर प्रसाद ने शानदार तरीके से गोल कर दिया। विवेक भारत के लिए अपना 100वां मैच खेल रहे थे।

गोल रहित दूसरे क्वार्टर के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने आखिरकार 37वें मिनट में एक सफलता हासिल की जब नाथन एफ्राम्स ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। मैच के 47वें मिनट में सुखजीत ने मैदानी गोल कर भारत को फिर से बढ़त दिला दी। भारतीय डिफेंडर द्वारा 52वें मिनट में अनजाने में किए गए फाउल ने ऑस्ट्रेलिया को एक महत्वपूर्ण पेनल्टी कार्नर दिया।

जिसे उन्होंने चतुराई से गोल में बदल दिया। नियमित समय के अंत में स्कोर 2-2 से बराबर होने के साथ शूटआउट में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में क्यों गिना जाता है।

टॅग्स :FIH Pro Leagueऑस्ट्रेलियाAustralia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!