लाइव न्यूज़ :

FIH Men's Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप 13 जनवरी से, 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा, इस डिफेंडर को बनाया कप्तान, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2023 14:22 IST

FIH Men's Hockey World Cup 2023: टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे मनप्रीत सिंह बतौर खिलाड़ी टीम में होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकोच ग्राहम रीड अलग अलग खिलाड़ियों को कप्तानी सौंपने के पक्ष में रहे हैं।विश्व कप टीम का चयन बेंगलुरु स्थित साइ केंद्र में दो दिवसीय ट्रायल के बाद हुआ है।टोक्यो ओलंपिक टीम का हिस्सा रहे गुरजंत सिंह और दिलप्रीत सिंह मुख्य टीम में नहीं हैं लेकिन स्टैंडबाय के रूप में रहेंगे।

FIH Men's Hockey World Cup 2023: डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को 13 जनवरी से ओडिशा में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में 18 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है । डिफेंडर अमित रोहिदास टीम के उपकप्तान होंगे। हरमनप्रीत हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में भी टीम के कप्तान थे जिसमें भारत को 1 . 4 से पराजय का सामना करना पड़ा था।

टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे मनप्रीत सिंह बतौर खिलाड़ी टीम में होंगे। कोच ग्राहम रीड अलग अलग खिलाड़ियों को कप्तानी सौंपने के पक्ष में रहे हैं ताकि सीनियर स्तर पर नेतृत्व दल तैयार हो सके। विश्व कप टीम का चयन बेंगलुरु स्थित साइ केंद्र में दो दिवसीय ट्रायल के बाद हुआ है।

टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को चुना गया है जिनकी नजरें विश्व कप में भारत का लंबा इंतजार खत्म करने पर लगी होंगी। टोक्यो ओलंपिक टीम का हिस्सा रहे गुरजंत सिंह और दिलप्रीत सिंह मुख्य टीम में नहीं हैं लेकिन स्टैंडबाय के रूप में रहेंगे। हॉकी इंडिया के एक चयनकर्ता ने कहा ,‘‘ टीम का चयन मौजूदा फॉर्म और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है । कोई और मानदंड नहीं था ।’’

कृशन बी पाठक और पी आर श्रीजेश गोलकीपर होंगे । श्रीजेश का यह चौथा विश्व कप है और अपनी धरती पर तीसरी बार खेल रहे हैं । डिफेंस की कमान कप्तान हरमनप्रीत के हाथ में होगी जबकि उपकप्तान रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह और नीलम संजीप सेस उनके साथ होंगे ।

मिडफील्ड में विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत, हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह होंगे । वहीं फॉरवर्ड पंक्ति में मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह होंगे । दो वैकल्पिक खिलाड़ी राजकुमार पाल और जुगराज सिंह होंगे । टीम चयन के बारे में रीड ने कहा ,‘‘ अपने देश में विश्व कप का अतिरिक्त महत्व है और अतिरिक्त दबाव भी होगा ।

हर देश अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनता है और उसे सर्वश्रेष्ठ तैयारी का अवसर देता है । हमने भी यही किया है ।’’ भारतीय टीम पहला मैच 13 जनवरी को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम पर स्पेन से खेलेगी । इसी मैदान पर उसे दूसरा मैच इंग्लैंड से खेलना है जिसके बाद तीसरा मैच वेल्स के खिलाफ भुवनेश्वर में होगा ।

टीम: गोलकीपर: कृशन बी पाठक और पी आर श्रीजेश

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह और नीलम संजीप सेस

मिडफील्डर : विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह , हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह

फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह

वैकल्पिक खिलाड़ी : राजकुमार पाल और जुगराज सिंह।

टॅग्स :हॉकी पुरुष विश्व कप-2023हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम