लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप: हैरी केन पेनल्टी पर चूके तो फ्रांस के काइलिन एमबापे ने इस अंदाज में मनाया जोरदार जश्न, वीडियो वायरल

By भाषा | Published: December 11, 2022 11:56 AM

फीफा वर्ल्ड के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को फ्रांस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में इंग्लैंड के हैरी केन गोल का एक बड़ा मौका चूक गए। केन द्वारा पेनल्टी के मिले मौके को भुनाने में नाकाम रहने पर फ्रांसीसी खिलाड़ी काइलिन एमबापे ने ऐसा जश्न मनाया, जिसकी चर्चा हो रही है।

Open in App

अल खोर (कतर): हैरी केन जब दूसरी पेनल्टी पर चूकने के कारण इंग्लैंड को यहां विश्व कप क्वार्टर फाइनल में बराबरी नहीं दिला पाए तो इसका सबसे बड़ा जश्न फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर काइलिन एमबापे ने मनाया।

एमबापे के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस खुशी में उनका मुंह खुला का खुला रह गया। उनकी आंखों में अपार खुशी थी। फ्रांस जब क्वार्टर फाइनल के इस मैच में 2-1 से आगे चल रहा था तब खेल के 84वें मिनट में इंग्लैंड को पेनल्टी मिली लेकिन केन का शॉट क्रॉसबार के ऊपर से बाहर निकल गया।

विश्व फुटबॉल में पेनल्टी लेने वाले खिलाड़ियों में सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले केन ने 54वें मिनट में पहली पेनल्टी को गोल में बदला था लेकिन जब वह दूसरी पेनल्टी पर चूके तो हर कोई हैरान था और इनमें एमबापे भी शामिल थे। केन के गोल करने से चूक जाने के बाद एमबापे का चेहरा खिल उठा और उन्होंने इसका जोरदार जश्न मनाया जो कुछ लोगों के लिए अपमानजनक हो सकता है लेकिन जो कुछ दांव पर लगा था उसे देखकर यह स्वाभाविक था।

इसके बाद जब आखिरी सीटी बजी तो 23 वर्षीय एमबापे ने मैदान के बीच वाले सर्कल पर हाथ ऊपर करके जश्न मनाया। वह जानते थे कि इससे फ्रांस लगातार दो विश्वकप जीतने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनने क के करीब पहुंच गई है। ब्राजील ने 1962 में यह कारनामा किया था। तब युवा पेले उसकी जीत के स्टार खिलाड़ी थे और अब एमबापे उनकी बराबरी करने के करीब हैं। 

टॅग्स :फीफा विश्व कपहैरी केनKylian Mbappe
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलCopa del Rey 2023-24: 40 साल बाद जीता खिताब, 23वां कोपा डेल रे पर किया कब्जा, मालोर्का को 4-2 से हराया एथलेटिक बिलबाओ, 1984 के बाद अब...

अन्य खेलFriendly Football Match 2024: फ्रांस ने चिली को 3-2 से कूटा, जर्मनी ने नीदरलैंड को 2-1 से हराया, इंग्लैंड ने बेल्जियम को 2-2 से बराबरी पर रोका, जानें अन्य

अन्य खेलFIFA World Cup Qualifiers Ind vs Afg: गोल करने का एक भी मौका भुना नहीं सकी भारतीय टीम, अफगानिस्तान एक खिलाफ गोल करने में नाकाम

अन्य खेलLeague One Football 2024: एमबापे की हैट्रिक, पेरिस सेंट-जर्मेन ने मोंटपेलियर को 6-2 से कूटा, ब्रेस्ट पर 12 अंक की बढ़त, 24 गोल के साथ सबसे आगे किलियन

विश्वफ्रांसीसी फ़ुटबॉल लीगः किलियन एमबापे को दूसरे मैच में आधे खेल से बाहर बुलाया, 'छोटी टीम' मोनाको ने पीएसजी को बराबरी पर रोका, देखें अंक तालिका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल2027 Women World Cup: 119 वोट मिले, लो जी नोट कर लो डेट, इस देश में खेला जाएगा 2027 विश्व कप, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी की संयुक्त दावेदारी को पीछे छोड़ा

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: 2007, 2009, 2012 में नेहरू कप, 2011, 2015, 2021 में सैफ चैम्पियनशिप और 2008 एएफसी में रहे सूत्रधार, देखें 10 रिकॉर्ड

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: पाकिस्तान के खिलाफ पहला गोल, मेसी और रोनाल्डो क्लब में शामिल, 252 मैच और 515 गोल, 6 जून को अलविदा!, जानें उपलब्धि

अन्य खेलSunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, कहा- कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर होगा आखिरी मैच

अन्य खेलFederation Cup 2024: तीन साल बाद यहां के हम सिकंदर!, 82.27 मीटर के साथ स्वर्ण पर कब्जा, कर्नाटक के मनु 82.06 मीटर के साथ रजत जीता, देखें टॉप-5 लिस्ट